{"_id":"5df53b0a8ebc3e87eb43c8c4","slug":"fastag-will-start-on-8-am-today-modipuram-news-mrt4587949148","type":"story","status":"publish","title_hn":"सिवाया टोल प्लाजा पर आज सुबह 8 बजे से लागू होगा फास्टैग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सिवाया टोल प्लाजा पर आज सुबह 8 बजे से लागू होगा फास्टैग
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मोदीपुरम। नेशनल हाईवे स्थित टोल प्जाला पर शनिवार रात 12 बजे से फास्टैग अनिवार्य हो जाएगा, लेकिन सिवाया टोल प्लाजा पर सुबह 8 बजे यह व्यवस्था लागू होगी। टोल प्लाजा प्रबंधन ने इसकी पूरी तैयारी कर ली है। टोल प्लाजा की 12 लेन में से 10 लेन में फास्टैग की व्यवस्था की गई है, जबकि बाकी दो लेन से बिना फास्टैग वाले वाहन निकाले जाएंगे। इसके लिए टोल प्लाजा पर पिछले 15 दिन से ट्रायल चल रहा था। व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस के साथ ही अतिरिक्त कर्मचारियों को भी लगाया गया है।
टोल प्लाजा के डायरेक्टर श्रीधर नारायण ने बताया कि व्यवस्था बनाए रखने के लिए रात 12 बजे की बजाय सुबह 8 बजे से सिवाया टोल प्लाजा पर फास्टैग सिस्टम लागू करने का निर्णय लिया गया है। दोनों ओर पांच-पांच लेन से फास्टैग लगे वाहन निकाले जाएंगे। यहां नो कैश के बोर्ड लगा दिए गए हैं। यहां से गुजरने वाले वाहन स्वामियों को टोल टैक्स देने के लिए कैश नहीं देना होगा। जैसे ही गाड़ी यहां से गुजरेगी फास्टैग के जरिये स्वत: ही उनके खाते से राशि कट जाएगी। जबकि फिलहाल कैश देने वाले वाहनों के लिए मेरठ की ओर से 1 नंबर लेन और दौराला की ओर से 12 नंबर लेन पर व्यवस्था की गई है।
अब तक 8 हजार वाहनों में लग चुका फास्टैग
टोल प्लाजा के मैनेजर प्रदीप चौधरी ने बताया कि फास्टैग सेवा के लिए सभी तैयारी पूरी कर ली गई हैं। व्यवस्था बनाए रखने के लिए स्थानीय पुलिस फोर्स का भी सहयोग लिया जा रहा है। इसके अलावा अतिरिक्त कर्मचारियों की तैनाती भी की गई है, ताकि लोगों को परेशानी न हो। उन्होंने बताया कि अब तक करीब आठ हजार वाहनों पर फास्टैग लग चुके हैं। टोल प्लाजा के सुरक्षा अधिकारी मनिंदर विहान ने बताया कि हर शिफ्ट में करीब 10 गार्ड बढ़ाए गए हैं। अन्य दिनों की अपेक्षा टोल प्लाजा पर 30 अतिरिक्त गार्डों की ड्यूटी लगाई गई है। उन्होंने कहा कि लोकल वाहनों का दबाव होने के कारण थोड़ी समस्या आ सकती है, लेकिन उसके लिए भी पहले से ही तैयारी की जा रही है। दुपहिया वाहनों के लिए अलग से लेन बनाई गई है।
विज्ञापन
सभी तैयारी पूरी है
फास्टैग के लिए टोल प्लाजा पर तैयारी पूरी है। नई व्यवस्था शुरू हो रही है, ऐसे में शुरू में थोड़ी दिक्कत आ सकती है। फिलहाल टोल से निकलने वाले वाहनों में 25 प्रतिशत वाहन फास्टैग लगे हैं। रविवार से इनकी संख्या बढ़ सकती है। रविवार सुबह 8 बजे से यह व्यवस्था शुरू हो जाएगी। - श्रीधर नारायण, डायरेक्टर वेस्टर्न यूपी टोलवे कंपनी