फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   farmes seen happy after good rain, the weather also chill

अच्छी बारिश से किसानों के खिल उठे चहरे, मौसम भी हुआ ठंडा

Sun, 12 Jul 2020 12:07 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 12 Jul 2020 12:07 AM IST
विज्ञापन
farmes seen happy after good rain, the weather also chill
बारिश से बचने के लिए पेड़ की खड़ा बाइक सवार युवक। - फोटो : LAWARD
लावड़/दौराला/माछरा(मेरठ)। मानसून आने के बाद देहात क्षेत्र में अच्छी बारिश देखने को मिली। शुक्रवार करीब दो बजे से तेज हवा के साथ बारिश शुरू हुई। जो कि शनिवार सुबह करीब दस बजे तक रुक-रुककर होती रही। बारिश से मौसम में ठंडक आ गई। वहीं, किसानों ने भी राहत महसूस की। धान, मक्का किसानों को फायदा, आम के बागों में नुकसान हुआ। माछरा क्षेत्र में एचटी लाइन पर पेड़ गिरने से विद्युत आपूर्ति बाधित हो गई।
विज्ञापन

जुलाई माह का दूसरा सप्ताह चलने के बाद भी लगातार तापमान व उमस बढ़ रही थी। वहीं, किसान सिंचाई के लिए बारिश का बेसब्री से इंतजार में थे। शुक्रवार देररात से शुरू हुई बारिश ने किसानों को राहत दी। तेज हवा के साथ रुक-रुककर बारिश होती रही। करीब आठ-नौ घंटे की बारिश ने धान, मक्का, गन्ना में सिंचाई की कमी को े पूरा कर दिया। हालांकि बारिश होने से शनिवार सुबह तक देहात क्षेत्र में विद्युत आपूर्ति बाधित रही। कृषि वैज्ञानिक डॉ. अनंत के मुताबिक मानसून की यह बारिश किसानों की फसलों के लिए लाभकारी है। वहीं, माछरा, मुंडाली क्षेत्र में भी तेज हवा से विद्युत आपूर्ति ठप पड़ गई। शनिवार दोपहर तक सुचारु की जा सकी। कृषक बिजेंद्र कुमार, गजेंद्र, मनी, रामभूल, श्याम त्यागी आदि ने बताया कि इस बारिश से ज्वार, बाजरा, दलहन की फसल को संजीवनी मिली है। वहीं, तेज हवा से आम के बागों में जरूर नुकसान हुआ। नंगली किठौर के पास एचटी लाइन पर पेड़ गिरने से आपूर्ति बाधित रही। शनिवार दोपहर तक लाइन की मरम्मत कर आपूर्ति शुरू की जा सकी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed