{"_id":"658881cd581c501e280c7ea4","slug":"farmers-will-not-supply-sugarcane-to-bilai-sugar-mill-on-29th-december-na-news-c-27-1-smrt1008-16440-2023-12-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut News: किसान 29 दिसंबर को बिलाई चीनी मिल को नहीं करेंगे गन्ना आपूर्ति","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut News: किसान 29 दिसंबर को बिलाई चीनी मिल को नहीं करेंगे गन्ना आपूर्ति
Mon, 25 Dec 2023 12:39 AM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ
संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ
Updated Mon, 25 Dec 2023 12:39 AM IST
विज्ञापन
- तीन क्रय केंद्रों की रार को लेकर एक मंच पर आए चार किसान संगठन
- ग्राम कड़ापुर, वाजिदपुर और बाटपुरा में बिलाई चीनी मिल के गन्ना क्रय केंद्र की जगह अन्य मिल मांग रहे किसान
-भाकियू, भाकियू (अ), भाकियू चढूनी, राष्ट्रीय किसान मजदूर संगठन नेता कड़ापुर धरना स्थल पर हुई पंचायत पहुंचे
संवाद न्यूज एजेंसी
बिजनौर। तीन गांवों के गन्ना क्रय केंद्र बिलाई मिल की जगह अन्य मिलों को परिवर्तन करने की मांग को लेकर किसानों के कड़ापुर में चल रहे धरने पर रविवार को पंचायत बुलाई गई। पंचायत में गठित एक समिति ने 29 दिसंबर को गन्ना क्रय केंद्र व चीनी मिल को गन्ना आपूर्ति बंद कराए जाने का निर्णय लिया। फिर भी मांगे पूरी नहीं होने पर तीन जनवरी को जिलाधिकारी के आवास पर गन्ना भरने की चेतावनी दी। किसानों ने धरना प्रदर्शन जारी रखने का निर्णय लिया है।
ग्राम कड़ापुर बिजलीघर के पास गांव कड़ापुर, बाटपुरा और वाजिदपुर के किसानों का क्रय केंद्र बदलने को लेकर धरना प्रदर्शन चल रहा है। रविवार को किसानों ने धरना स्थल पर पंचायत बुलाई। पंचायत में किसानों की सुबह से ही भीड़ आने लगी। पंचायत में भाकियू टिकैत के जिलाध्यक्ष सत्यवीर सोनू चौधरी, मंडल अध्यक्ष बाबूराम तोमर, पूर्व जिलाध्यक्ष चौधरी राजेंद्र सिंह, भाकियू चढ़ूनी के जिलाध्यक्ष विकास कुमार उर्फ नूरी, पश्चिमी उप्र युवा अध्यक्ष विकास कुमार, राष्ट्रीय किसान मजदूर संगठन के जिलाध्यक्ष विनोद कुमार उर्फ बिट्टू चौधरी, वरिष्ठ नेता कैलाश लांबा, भाकियू अराजनैतिक के युवा प्रदेश अध्यक्ष दिगंबर सिंह, जिलाध्यक्ष नितिन सिरोही अपने कार्यकर्ताओं के साथ पहुंचे।
रालोद नेता डॉ. नीरज चौधरी, सपा की पूर्व सदर विधायक रुचिवीरा भी धरने पर पहुंचे और अपना समर्थन दिया। पंचायत में सभी पदाधिकारियों ने कहा कि तीनों गांवों के किसान कड़ाके की ठंड में धरने पर बैठे हुए हैं। किसी भी अधिकारी ने इनकी सुध नहीं ली। पंचायत में किसानों ने कहा कि बिलाई चीनी मिल का गन्ना क्रय केंद्र परिवर्तन कराए जाने को लेकर गन्नामंत्री, मुख्यमंत्री, सचिव व गन्ना आयुक्त से अपनी मांगों को लेकर मिल चुके हैं। लेकिन उनकी समस्याओं का समाधान नहीं हो सका है।
विज्ञापन
- पंचायत में किसानों की एक समिति का किया गठन
किसानों ने रालोद नेता कुलदीप चिकारा, राष्ट्रीय किसान मजदूर संगठन के पश्चिमी उत्तर प्रदेश महासचिव कैलाश लांबा, भाकियू चढ़ूनी के पश्चिमी उत्तर प्रदेश युवा अध्यक्ष विकास चौधरी, भाकियू अराजनैतिक के युवा प्रदेश महासचिव दिगंबर सिंह, भाकियू टिकैत के जिलाध्यक्ष सतवीर सिंह उर्फ सोनू चौधरी की एक समिति गठित की गई। समिति ने पंचायत में अपना निर्णय सुनाया और आगे उसी के अनुसार लड़ाई लड़ने की बात कही।
- भाजपा नेता ऐश्वर्य चौधरी ने गन्ना मंत्री से वार्ता कराई
भाजपा सदर विधायक सूची चौधरी के पति ऐश्वर्य मौसम चौधरी ने कहा किसान एकजुट होकर लड़ाई लड़े। ये किसानों के स्वाभिमान की लड़ाई है। वह किसानों के साथ है। उन्होंने फोन पर किसानों को गन्ना मंत्री लक्ष्मी नारायण की वार्ता सुनाई। गन्ना मंत्री ने 27 दिसंबर को सदर विधायक को लखनऊ बुलाकर किसानों की समस्याओं का समाधान कराने का आश्वासन दिया। किसानों ने कहा कि गन्ना मंत्री के आश्वासन पर समाधान नहीं किया गया, तो उग्र आंदोलन किया जाएगा।
- ये रहे धरने पर मौजूद
ठाकुर राम अवतार सिंह, सुनील कुमार, योगेंद्र कुमार उर्फ बिट्टू चौधरी, राकेश कुमार, धर्मेंद्र कुमार प्रधान, रोहित कुमार प्रधान, प्रतिपाल सिंह दीवान, अनिल सिंह चमन, महाशय घनश्याम सिंह, जसवंत चौधरी, रमेश चंद्र शर्मा, राजवीर सिंह आदि मौजूद रहे। महापंचायत की अध्यक्षता महेंद्र सिंह व संचालन संदीप कुमार ने किया।