फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Farmers will hold Panchayat in Vedavyaspuri on Chaudhary Charan Singh Jayanti

Meerut News: चौधरी चरण सिंह जयंती पर वेदव्यासपुरी में पंचायत करेंगे किसान

Mon, 22 Dec 2025 02:27 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 22 Dec 2025 02:27 AM IST
विज्ञापन
Farmers will hold Panchayat in Vedavyaspuri on Chaudhary Charan Singh Jayanti
मेरठ। वेदव्यासपुरी स्थित मंडपम स्थल पर चार महीनों से बढ़े प्रतिकर और मुआवजे की मांग के लिए धरने पर बैठे किसानों का सब्र टूट रहा है। रविवार को धरना स्थल पर वेदव्यासपुरी, लोहियानगर और गंगानगर के किसानों की मीटिंग हुई। मीटिंग में किसानों ने 23 दिसंबर को चौधरी चरण सिंह की जयंती पर आगे की रणनीति बनाने के लिए पंचायत का एलान किया।
विज्ञापन


मंगत सिंह ने बताया कि किसान चार महीनों से वेदव्यासपुरी में धरने पर बैठे हैं। वर्ष 2015 में मेडा अधिकारियों के साथ हुए समझौते के बावजूद मुआवजा न मिलने से किसानों का सब्र टूट रहा है। मेडा सचिव और उर्जा राज्य मंत्री डा सोमेंद्र तोमर भी किसानों को जल्द मुआवजा देने की प्रक्रिया को शुरू करने की बात कह चुके है लेकिन अभी तक कोई प्रक्रिया शुरू नही की गई।
विज्ञापन

बिन्नी गुर्जर ने कहा कि किसान अपनी जायज मांगों को लेकर धरने पर हैं लेकिन अधिकारी ध्यान नही दे रहे। बताया कि 23 दिसंबर को लोहियानगर, गंगानगर और वेदव्यासपुरी योजना के पूठा, डुंगरावली, कुंडा, घाट, मलियाना और पूठा गांव के सैंकडों किसान पंचायत कर आगे की रणनीति तैयार करेंगे। इस दौरान सुभाष प्रधान, दिपेंद्र चौधरी, अनिल, सतवीर चौधरी, जयवीर, सुमित प्रीत, रामकिशन, गुडडू चौधरी, धर्मी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed