{"_id":"68e13a23007c8a148602268e","slug":"farmers-were-given-membership-of-m-pacs-meerut-news-c-44-1-smrt1055-109945-2025-10-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut News: किसानों को एम-पैक्स की सदस्यता दिलाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut News: किसानों को एम-पैक्स की सदस्यता दिलाई
विज्ञापन
सरधना। बहुउद्देशीय सहकारी समिति रासना में एम-पैक्स सदस्यता महाअभियान सभा का आयोजन किया गया। संव
एम-पैक्स सदस्यता महाअभियान के तहत रासना में किसान सभा आयोजित
संवाद न्यूज एजेंसी
सरधना। बहुउद्देशीय सहकारी समिति रासना के तत्वावधान में शनिवार को एम-पैक्स सदस्यता महाअभियान के तहत किसानों की सभा का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य अधिक से अधिक किसानों को सहकारी तंत्र से जोड़ना और उन्हें एम-पैक्स अभियान के प्रति जागरूक करना रहा। मुख्य अतिथि पूर्व विधानसभा प्रत्याशी भाजपा नेता मनिंदरपाल सिंह रहे। सभा की अध्यक्षता समिति के चेयरमैन पवन त्यागी और संचालन बैंक के पूर्व संचालक प्रदीप त्यागी ने किया।
सभा में किसानों को एम-पैक्स की सदस्यता दिलाई गई और अन्य ग्रामीणों से भी इस अभियान से जुड़ने का आह्वान किया गया। मनिंदरपाल सिंह ने कहा कि सहकारिता विभाग द्वारा संचालित यह महाअभियान गांव-गांव तक सहकारी गतिविधियों की पहुंच सुनिश्चित करने की दिशा में एक क्रांतिकारी कदम है। उन्होंने बताया कि इस अभियान के तहत बहुउद्देशीय प्राथमिक ग्रामीण सहकारी समितियों की सदस्य संख्या में वृद्धि कर अधिक से अधिक किसानों और ग्रामीण नागरिकों को सशक्त, आत्मनिर्भर और सहयोगी विकास की धारा से जोड़ा जाएगा।
क्षत्रिय महासभा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष व दिनेश सिंह, मदनपाल सिंह, भूषण त्यागी, मूलचंद उर्फ अनिल त्यागी, नेपाल सिंह मलिक, विरेंद्र सिंह, योगी अट्टा, उमेश त्यागी, मयंक त्यागी, लोकेश सिंह चिंदौड़ी और समिति सचिव केपी सिंह व किसान उपस्थित रहे।