फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Farmers urged to participate in the National Chintan Shivir

Meerut News: राष्ट्रीय चिंतन शिविर में शामिल होने का किसानों से आह्वान

Mon, 08 Jun 2026 06:39 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 08 Jun 2026 06:39 PM IST
विज्ञापन
Farmers urged to participate in the National Chintan Shivir
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सरधना। भारतीय किसान यूनियन (टिकैत) के पदाधिकारियों ने 15 से 18 जून तक हरिद्वार में आयोजित होने वाले राष्ट्रीय चिंतन शिविर में अधिक से अधिक किसानों और कार्यकर्ताओं से शामिल होने का आह्वान किया है।
भारतीय किसान यूनियन के पश्चिमी प्रदेश संगठन मंत्री राजकुमार करनावल ने कहा कि राष्ट्रीय चिंतन शिविर में देशभर के विभिन्न प्रदेशों से संगठन के पदाधिकारी और कार्यकर्ता भाग लेंगे। शिविर में संगठन को मजबूत बनाने, किसानों की समस्याओं पर चर्चा करने और उनके समाधान के लिए रणनीति तैयार की जाएगी। उन्होंने बताया कि यह शिविर दिवंगत महेंद्र सिंह टिकैत के समय से आयोजित होता आ रहा है। इस वर्ष भी उसी परंपरा को आगे बढ़ाते हुए हरिद्वार में इसका आयोजन किया जा रहा है।
विज्ञापन

उन्होंने किसानों से बड़ी संख्या में शिविर में पहुंचने की अपील की। बैठक में किसानों की समस्याओं पर भी चर्चा हुई। वक्ताओं ने कहा कि क्षेत्र में किसानों को पर्याप्त मात्रा में यूरिया उपलब्ध नहीं हो रही है, जबकि नहरों में पानी न आने से सिंचाई व्यवस्था भी प्रभावित है। इससे किसान परेशान हैं और उनकी फसलें प्रभावित हो रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

बैठक में मोनू सिंह, कृष्णपाल, संजय सिंह, रविंद्र सिंह और गजेंद्र सिंह सहित कई किसान मौजूद रहे। अध्यक्षता मांगे सिंह और संचालन मोनू सिंह ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed