फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Farmers' union staged a sit-in at the Ganga Expressway toll plaza over the indecency shown to the state president.

Meerut News: प्रदेश अध्यक्ष से अभद्रता पर गंगा एक्सप्रेसवे के टोल प्लाजा पर किसान यूनियन ने दिया धरना

Mon, 25 May 2026 07:56 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 25 May 2026 07:56 PM IST
विज्ञापन
Farmers' union staged a sit-in at the Ganga Expressway toll plaza over the indecency shown to the state president.
खरखौदा स्थित गंगा एक्सप्रेसवे के खड़खड़ी टोल प्लाजा पर धरना देते किसान यूनियन के पदाधिकारी(संवा
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

खरखौदा। भारतीय किसान यूनियन अराजनीतिक के कार्यकर्ताओं ने जिला अध्यक्ष के नेतृत्व में सोमवार को गंगा एक्सप्रेसवे के खड़खड़ी टोल प्लाजा का घेराव करते हुए धरना दिया। पुलिस व टोल पर तैनात अधिकारियों ने किसानों से वार्ता की। 4:30 घंटे के बाद किसानों ने अपना मांग पत्र सौंपा। पुलिस व टोल पर तैनात अधिकारियों ने मांगों पर यूपीडा से वार्ता कर जल्द निस्तारण का आश्वासन दिया। यूनियन ने चेतावनी दी है कि यदि तीन दिन में उनकी मांगें नहीं मानी गई तो फिर से टोल प्लाजा को बंद कराकर घेराव किया जाएगा।

भाकियू अराजनीतिक के जिला अध्यक्ष कालू प्रधान ने बताया कि सोमवार को यूनियन के प्रदेश अध्यक्ष हरिनाम सिंह वर्मा गंगा एक्सप्रेसवे के बदायूं टोल से गुजर रहे थे। टोल प्लाजा पर कर्मचारियों द्वारा उनसे व उनके सुरक्षाकर्मियों से अभद्र व्यवहार किया गया। घटना से आक्रोशित होकर यूनियन के कार्यकर्ताओं ने गंगा एक्सप्रेसवे के प्रत्येक टोल पर धरना दिया। उन्होंने यूनियन के कार्यकर्ताओं को टोल प्लाजा पर निशुल्क छूट देने व टोल प्लाजा के दस किलोमीटर की परिधि में आने वाले गांवों के लोगों को टोल फ्री करने की भी मांग की।
विज्ञापन

खड़खड़ी टोल प्लाजा पर दोपहर 12 बजे पहुंचे किसानों ने टोल मैनेजर आमोद केटकर को धरना स्थल पर ही बैठा लिया। इस मौके पर जिला अध्यक्ष मेरठ कालू प्रधान, मेहराज मलिक, जितेंद्र त्यागी, अभिलाष हुड्डा, छोटू, नीरज राठी, संजय त्यागी सहित कई लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed