फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Farmers take out tractor rally against agricultural laws

कृषि कानूनों के खिलाफ किसानों ने ट्रैक्टर रैली निकाली

Mon, 11 Jan 2021 12:23 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 11 Jan 2021 12:23 AM IST
विज्ञापन
Farmers take out tractor rally against agricultural laws
कृषि कानूनों के खिलाफ किसानों ने ट्रैक्टर रैली निकाली
विज्ञापन

हस्तिनापुर/बहसूमा। सरकार के कृषि कानूनों के विरोध में रविवार को रामराज स्थित गुरुद्वारे के पास सैकड़ों की संख्या ट्रैक्टरों के साथ किसान एकत्रित हुए। यहां से ट्रैक्टरों पर सवार किसान सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए रामराज-हस्तिनापुर मार्ग से हस्तिनापुर खादर क्षेत्र के लिए रवाना हुए।
कृषि कानूनों के खिलाफ किसानों ने रविवार को ट्रैक्टर रैली निकाली। इसमें ढाई सौ से अधिक ट्रैक्टरों व 50 कारों ने 35 किमी की दूरी तय की। ट्रैक्टरों पर सवार किसान सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते चल रहे थे। रहमापुर, बहसूमा, तारापुर, राठौड़ा खुर्द, बामनोली, लतीफपुर, हस्तिनापुर से होते हुए वापस रामराज में रैली संपन्न हुई।
विज्ञापन

वक्ताओं ने कहा कि सरकार द्वारा किसानों के लिए लाए गए तीन कृषि कानूनों के खिलाफ किसान 46 दिनों से दिल्ली में आंदोलनरत हैं। लेकिन सरकार तारीख पर तारीख देकर किसानों का मनोबल तोड़ना चाहती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रैली में भाकियू के मंडल महासचिव नरेश चौधरी, मवाना जिला महानगर अध्यक्ष निराज मलिक, मंडल उपाध्यक्ष विनीत सांगवान, हरविंदर सिंह, हरविंदर ग्रेटा, जीवन सिंह, हरजीत सिंह, सत्येंद्र, रोहित चौधरी, सुरेश पाल, अमन, बलवीर सिंह, सुदेशपाल सिंह, अमरपाल सिंह ग्रेवाल, सरदार जज सिंह, गुरजैंत सिंह, ठाकुर राजपाल सिंह, मेजर जोगेंद्र सिंह बांकुरा, गन्ना समिति के चेयरमैन महेंद्र सिंह, रिची प्रधान, कृष्ण कुमार, जीवन सिंह शामिल रहे। किसानों को जागरूक करने के लिए रैली निकाली गई। देहात क्षेत्र के किसान भी अब आंदोलन से जुड़ रहे हैं। हालांकि, थाना पुलिस ने कई जगहों पर किसानों को रोकने की नाकाम कोशिश की, लेकिन काफिला अपने गंतव्य की ओर बढ़ता चला गया।
भाकियू पदाधिकारी नजरंबद
बहसूमा। रविवार को पुलिस ने भाकियू के युवा जिलाध्यक्ष उदयवीर सिंह को रामराज में निकल रही ट्रैक्टर रैली में पहुंचने से पहले ही नजरबंद कर लिया। थाने में उदयवीर सिंह ने कहा कि पुलिस प्रशासन भले ही कोशिश कर ले, लेकिन 26 जनवरी की परेड में क्षेत्र से भारी संख्या में ट्रैक्टर लेकर दिल्ली पहुंचेंगे। वहीं, पुलिस ने भाकियू के मवाना मंडल महामंत्री नरेश चौधरी को उनके घर पर ही नजरबंद कर दिया।
हर घर से आंदोलन में शामिल होगा किसान
रोहटा। रसूलपुर जाहिद गांव में रालोद पदाधिकारियों ने रविवार को किसान चौपाल का आयोजन किया। तीनों कृषि कानूनों के नुकसान बताते हुए विरोध के लिए किसानों से एकजुटता का आह्वान किया। वक्ताओं ने कहा कि केंद्र सरकार उद्योगपतियों की पुतली बनकर कार्य कर रही है।
ग्राम प्रधान के आवास पर चौपाल में रालोद के क्षेत्रीय अध्यक्ष चौधरी यशवीर सिंह ने कहा कि तीनों कृषि कानून किसान विरोधी हैं। जिनके लागू होने से किसान बर्बाद हो जाएगा। भाजपा सरकार अपना तानाशाही रवैया छोड़ने को तैयार नहीं हैं। किसानों को अपने साथियों की कुर्बानी याद रखनी चाहिए।
सभी किसानों ने आंदोलन में हिस्सा नहीं लिया तो आने वाली पीढ़ियां हमें माफ नहीं करेंगी। 26 जनवरी को हर घर से एक किसान दिल्ली जाकर परेड में जरूर शामिल हो। अध्यक्षता जिला अध्यक्ष राहुल देव व संचालन कुलवंत सोलंकी ने किया। इस दौरान डॉ. राजकुमार सांगवान, सुनील रोहटा, राममेहर गुर्जर, रणवीर दहिया, राजकुमार त्यागी, कमलजीत गुर्जर, कुलदीप व अन्य कार्यकर्ता शामिल हुए।
ढ़डरा में किसान क्रांति यात्रा निकाली
जानीखुर्द। युवा रालोद कार्यकर्ताओं ने रविवार को संजय चौधरी के नेतृत्व में जानी ब्लॉक के गांव ढ़डरा में किसान क्रांति यात्रा निकाली। गांव अमानुल्लापुर व डालमपुर आदि गांवों में जनसंपर्क कर कृषि कानून का विरोध करने का किसानों से आह्वान किया।

रालोद नेता संजय चौधरी ने कहा कि भाजपा सरकार द्वारा बनाए गए तीनों कृषि कानून किसान विरोधी हैं। किसान जमीन से मालिकाना हक खो देगा। आंदोलन के दौरान ठंड से किसान अपनी जान गंवा रहे हैं। उन्होंने किसानों से 26 जनवरी को कृषि कानून के विरोध में ट्रैक्टर परेड में शामिल होने का आह्वान किया। इस मौके विदुर किठौली, सुरेंद्र, मल्लू प्रधान, धर्मवीर, राज सिंह, सुखबीर सिरोही, तेज सिंह, इकबाल, राजीव, धीरज, गुड्डू, ललित, विजय सिरोही, विशाल चौधरी, मनोज चौधरी, मनीष चौधरी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed