फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Farmers sitting on strike warning not to celebrate Diwali

Meerut News: दीपावली न मनाने की चेतावनी देकर धरने पर बैठे किसान

Sat, 02 Nov 2024 04:01 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 02 Nov 2024 04:01 AM IST
विज्ञापन
Farmers sitting on strike warning not to celebrate Diwali
बहसूमा। अधिग्रहीत जमीन के सर्किल रेट से कम मुआवजा लेने के बाद दूसरे किसानों के बराबर मुआवजे की मांग को लेकर बाईपास स्थित जेएसएस पब्लिक स्कूल के पास बृहस्पतिवार को किसान दीपावली न मनाने की चेतावनी देते हुए सांकेतिक धरने पर बैठ गए। जानकारी पर पहुंचे उप जिलाधिकारी ने उच्च अधिकारियों से वार्ता कर धरना समाप्त कराया।
विज्ञापन


सरकार द्वारा एनएच 119 (अब 134) फोरलेन सड़क निर्माण का कार्य बहसूमा नाले तक पूरा हो चुका है। बहसूमा से हरियाली पेट्रोल पंप तक 5 किलोमीटर के क्षेत्रफल में बाईपास रोड निकलना है। हरियाली पेट्रोल पंप से बटावली रोड, हंसापुर रोड तक निर्माण कार्य तेजी से चल रहा है। क्षेत्र के कुछ किसान काफी दिनों से दूसरे किसानों के बराबर मुआवजे की मांग करते आ रहे हैं। लेकिन सरकार बार-बार आश्वासन देकर धरना समाप्त करा रही है।
विज्ञापन


किसानों ने चेतावनी दी कि यदि उन्हें दूसरे किसानों के बराबर मुआवजा नहीं दिया गया तो वे दीपावली का त्योहार नहीं मनाएंगे। जानकारी पर पहुंचे उप जिलाधिकारी अंकित कुमार ने किसानों की मांग का उच्चाधिकारियों से 15 दिन में समाधान कराने का आश्वासन दिया। किसान धरना समाप्त कर घरों को चले गए। इस मौके पर सुरेंद्र राणा, सुभाष चंद्र, नरेंद्र चाहल, प्रवेश जेनर, राजीव जेनर, जितेंद्र, योगेंद्र बधूड़ी, पिंटू देशवाल, नितिन आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed