फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Farmers should increase crop production with new technologies including AI

एआई सहित नई तकनीकों से फसलों का उत्पादन बढ़ाएं किसान

Wed, 09 Jul 2025 02:32 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ
संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ Updated Wed, 09 Jul 2025 02:32 AM IST
विज्ञापन
Farmers should increase crop production with new technologies including AI
मोदीपुरम। कृषि विवि मोदीपुरम में मंगलवार को हुए उत्तर प्रदेश एग्रीटेक इनोवेशन हब के लोकार्पण समारोह में केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान और जयंत सिंह ने किसानों का आह्वान किया कि वे एआई सहित अन्य डिजिटल तकनीकों के साथ जुड़ें और फसलों का अधिक उत्पादन कर आय बढ़ाएं।
विज्ञापन

कृषि विवि के गांधी भवन में हुए कार्यक्रम में मुख्य अतिथि धर्मेंद्र प्रधान ने कहा कि गन्ने, आलू, गेहूं, चावल व पराली से एथनॉल बनाया जाएगा। वहीं, विशिष्ट अतिथि चौधरी जयंत सिंह ने कहा कि किसान समूह बनाएं और बाजार के व्यापार में आएं। किसान की पैदावार बढ़ेगी और उसे उद्यमी बनाया जाएगा।
विज्ञापन

प्रदेश के कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही ने कहा कि किसानों को आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के माध्यम से जोड़ा जा रहा है। किसानों के लिए नए आयाम स्थापित किए जा रहे हैं। कैबिनेट मंत्री अनिल कुमार ने कहा कि चौधरी चरण सिंह ने किसानों के लिए काम किया। आज किसानों के लिए चुनौती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कुलपति प्रो. केके सिंह ने कहा कि पश्चिमी उत्तर प्रदेश के लिए भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान रोपड़ के संयुक्त सहयोग से किसानों को नई तकनीकों से जोड़ा जा रहा है। यह हब भी कृषि क्षेत्र में तकनीकी विकास के लिए प्रेरणादायक साबित होगा। इसका उद्देश्य पश्चिम उत्तर प्रदेश के किसानों और विद्यार्थियों को आधुनिक डाटा संचालित और टिकाऊ कृषि तकनीक से जोड़ना है। इस दौरान 10 प्रगतिशील किसानों को सम्मानित किया गया। डॉ. जयवीर यादव ने बताया कि इस हब से किसानों के अलावा देश के विभिन्न भागों के युवाओं को लाभ होगा

विकसित भारत बनाने में कृषि का अहम योगदान : आहूजा
मोदीपुरम। कृषि विवि में हुए कार्यक्रम में भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान रोपड़ के निदेशक राजीव आहूजा ने कहा कि विकसित भारत बनाने में कृषि का महत्वपूर्ण योगदान रहा है। इससे खाद्य सुरक्षा को भी बढ़ावा मिल रहा है। एग्रीकल्चर स्टार्टअप की मांग काफी बढ़ रही है और इस क्षेत्र में युवा काफी आगे आ रहे हैं।
ये रहे मौजूद
कार्यक्रम में भाजपा के क्षेत्रीय अध्यक्ष सतेंद्र सिसौदिया, एमएलसी अश्वनी त्यागी, महानगर अध्यक्ष विवेक रस्तोगी, एमएलसी मोहित बेनीवाल, विधायक अमित अग्रवाल, महापौर हरिकांत अहलूवालिया, सीसीएसयू की कुलपति प्रो. संगीता शुक्ला, एमएलसी धर्मेंद्र भारद्वाज, जिलाध्यक्ष शिवकुमार राणा, संयुक्त व्यापार संघ उपाध्यक्ष नीरज मित्तल, अंकुर मुखिया, अजय भराला, प्रदेश प्रवक्ता सुनील रोहटा, कुलदीप उज्ज्वल, विधायक प्रसन्न चौधरी, विधायक अजय तोमर, सांसद चंदन चौहान, पूर्व सांसद प्रदीप चौधरी, वीएनएस शर्मा, रालोद जिलाध्यक्ष मतलूब गौड़, महिला आयोग की सदस्य मनीषा अहलावत, नीरज जटौली, अमरदीप पंवार, नरेश चौधरी, शैलेश चौधरी आदि मौजूद रहे। संचालन डॉ. प्रेरणा सिकरवार तथा धन्यवाद प्रस्ताव अधिष्ठाता डॉ. जयवीर यादव ने दिया।
------

अतिथियों को हल भेंटकर सम्मानित किया
मोदीपुरम। आईआईटी रोपड़ के निदेशक राजीव आहुजा ने सोयल टेस्टिंग डिवाइस किसान के रूप में रालोद नेता सुनील रोहटा को भेंट की। इससे वह किसानों को नई तकनीक के माध्यम से जागरूक कर सकेंगे। सुनील रोहटा ने कार्यक्रम में आए मंत्री धर्मेंद्र प्रधान, चौधरी जयंत सिंह, सूर्य प्रताप शाही, अनिल कुमार, आईआईटी के निदेशक राजीव आहुजा को हल भेंट कर सम्मान किया।

---------


प्रदेश पूरी तरह सुरक्षित : जयंत सिंह
मोदीपुरम। कृषि विवि में आए रालोद अध्यक्ष व केंद्रीय राज्यमंत्री चौधरी जयंत सिंह ने पत्रकार वार्ता में कहा कि यह इनोवेशन हब चौधरी चरण सिंह की कर्मभूमि पर हुआ है। यह बहुत खुशी की बात है। इसका सीधा लाभ किसानों को मिलेगा। कांवड़ यात्रा के सवाल पर कहा कि प्रदेश पूरी तरह से सुरक्षित है। कांवड़ यात्रा को कोई दिक्कत नहीं है। नाम लिखवाने के सवाल पर कहा कि सौहार्द बना रहना चाहिए। सौहार्द के साथ ही यात्रा संपन्न होगी। वक्फ बोर्ड के मामले में कुछ नहीं बोले और मुस्कराते हुए बोले जब कांग्रेस की सरकार आएगी, तब की बात है, जो बयान दे रहे हैं, वही बता सकते हैं, उनसे ही पूछ लिया जाए तो अच्छा है। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार में सभी सुरक्षित है और सरकार का सुरक्षा पर पूरा ध्यान है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed