फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Farmers should get remunerative prices based on the cost of their crops

Meerut News: किसानों को फसल की लागत के आधार पर लाभकारी मूल्य मिले

Fri, 27 Mar 2026 08:39 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 27 Mar 2026 08:39 PM IST
विज्ञापन
Farmers should get remunerative prices based on the cost of their crops
माछरा। भारतीय किसान संघ की आयोजित बैठक में सामूहिक रूप से खड़े कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी फोटो सं
- भारतीय किसान संघ की केशव भवन और माछरा में हुई बैठक
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
माछरा। भारतीय किसान संघ की जिला कार्यकारिणी की बैठक केंद्रीय अधिकारी मेरठ प्रांत पालक दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष एवं अखिल भारतीय कार्यक्रम सदस्य हरपाल सिंह डागर की उपस्थिति में उनके एक दिवसीय प्रवास के दौरान केशव भवन में आयोजित की गई।
बैठक में प्रांत से महिला अर्चना त्यागी, हरपाल सिंह डागर का मार्गदर्शन समस्त कार्यकर्ताओं को प्राप्त हुआ। अध्यक्षता जिला अध्यक्ष राकेश त्यागी और संचालन जिला मंत्री मनोज ठाकुर ने किया। बैठक में प्रांत संगठन मंत्री सुनील का सानिध्य प्राप्त हुआ। जिला कार्यकारिणी ने बिजली विभाग के अधिकारियों द्वारा किसानों के कार्यों में लापरवाही बरतने पर रोष व्यक्त किया। बताया कि किसानों के खेतों के बीच से गुजर रहे तारों की जर्जर हालत हो रही है जिससे किसानों की फसल में नुकसान और मानवीय दुर्घटना की संभावना बनी रहती है। बिजली विभाग इस पर कोई भी ध्यान नहीं दे रहा है।
विज्ञापन

जिला बैठक के उपरांत ग्राम समिति माछरा की बैठक में उपस्थित हरपाल सिंह डागर के सामने किसानों ने कहा कि उन्नत बीजों के अभाव के कारण किसानों की फसल लागत लगातार बढ़ रही है। हरपाल सिंह ने कहा कि भारतीय किसान संघ किसानों को फसलों की लागत के आधार पर लाभकारी मूल्य की मांग करता है। सरकार को इस पर ध्यान देने की आवश्यकता है। इस मौके पर बलराम त्यागी, अखिल त्यागी, शिवकुमार शर्मा, खेमचंद सैनी, टीकाराम जाटव, शिवकुमार त्यागी, सुभाष त्यागी, कुशल त्यागी, चंचल त्यागी, तेजपाल प्रजापति, सुखबीर त्यागी, सुभाष त्यागी आदि कार्यकर्ताओं ने बैठक में भाग लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed