फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Farmers reached tehsil with tricolor on tractors

Meerut News: ट्रैक्टरों पर तिरंगा लगा तहसील पहुंचे किसान

Tue, 27 Jan 2026 09:59 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 27 Jan 2026 09:59 PM IST
विज्ञापन
Farmers reached tehsil with tricolor on tractors

विज्ञापन
सरधना। भारतीय किसान यूनियन टिकैत गुट का ट्रैक्टर तिरंगा मार्च सरधना तहसील में दो अलग-अलग मार्गों से पहुंचा। एक जत्था सरूरपुर ब्लॉक से विनोद सरूरपुर व विनेश छुर के नेतृत्व में रवाना हुआ, जिसमें ट्रैक्टरों पर तिरंगा लगाए किसान शामिल रहे। डीजे, बैल-भैंस बुग्गियों के साथ यह जत्था तहसील पहुंचा। वहीं, दूसरा जत्था देशपाल हुड्डा व हर्ष चहल के नेतृत्व में खिर्वा रोड से ट्रैक्टरों के काफिले के साथ रवाना हुआ। तहसील में एसडीएम उदित सेंगर से किसानों ने अपनी समस्याओं पर चर्चा की। प्रशासन की ओर से शीघ्र समाधान का आश्वासन दिया गया। इसके बाद जिलाध्यक्ष अनुराग चौधरी से फोन वार्ता के उपरांत तहसील में बैठक कर समस्याओं पर चर्चा करने की सहमति बनी। वहीं, गणतंत्र दिवस के अवसर पर नगर पालिका में भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत राष्ट्रगान से हुई। देशभक्ति गीतों और कविताओं की प्रस्तुतियों ने माहौल को देशप्रेम से सराबोर कर दिया। चेयरपर्सन सबीला बेगम व अधिशासी अधिकारी दीपिका शुक्ला ने सफाई एवं जनहित में उत्कृष्ट कार्य करने वाले कर्मचारियों को प्रशस्ति पत्र व वर्दी देकर सम्मानित किया। इसके बाद मोहल्ला भाटवाड़ा स्थित डॉ. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed