फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Farmers raised their voice demanding leopard free district and sugarcane payment

गुलदार मुक्त जिला और गन्ना भुगतान कराने की मांग को लेकर गरजे किसान

Tue, 15 Jul 2025 12:33 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ
संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ Updated Tue, 15 Jul 2025 12:33 AM IST
विज्ञापन
Farmers raised their voice demanding leopard free district and sugarcane payment
बिजनौर। गुलदार के आतंक से मुक्ति और बिलाई, बरकातपुर आदि मिलों से बकाया गन्ना भुगतान दिलाने समेत विभिन्न समस्याओं को लेकर किसानों ने सोमवार को गन्ना समिति में प्रदर्शन किया। बाद में राष्ट्रीय किसान मजदूर संगठन की ओर से जिलाधिकारी को संबोधित एक ज्ञापन एसडीएम को सौंपा गया।
विज्ञापन

ज्ञापन में किसान नेताओं ने कहा कि यदि समय रहते इन समस्याओं का निवारण नहीं किया गया तो संगठन जन आंदोलन करने के लिए विवश होगा। राष्ट्रीय किसान मजदूर संगठन के जिलाध्यक्ष विनोद कुमार बिट्टू, प्रदेश महासचिव कैलाश लांबा के बैनर तले अनेक किसान सोमवार समिति में एकत्र हुए। पंचायत में किसानों ने बिजनौर की बिलाई चीनी मिल, चांदपुर व बरकतपुर चीनी मिलों के गत सीजन का गन्ना भुगतान जल्द कराने की मांग की। किसानों ने कहा कि बिजनौर में 24 से अधिक मौत गुलदारों के हमलों से हो चुकी हैं। किसानों ने जनपद गुलदार मुक्त कराने की मांग की।
विज्ञापन

जिले के अंदर खाद्य पदार्थों में भारी मात्रा में मिलावट खोरी को रोकने पुरानी व जर्जर बिजली लाइन बदलने की मांग। तहसीलों में किसानों की खतौनी में अंश निर्धारण की गड़बड़ियां हैं, जिन्हें किसानों से पूछकर ठीक किया जाए। पंचायत में किसानों की तमाम समस्याओं के निदान की मांग उठी। बाद में संगठन की ओर से गन्ना समिति पहुंचे एसडीएम को एक ज्ञापन सौंपा। पंचायत में मानसिंह, हरपाल सिंह, सतपाल सिंह, हनी, वेद प्रकाश सिंह, राजपाल सिंह भगत, राकेश कुमार, संजीव कुमार, उदित प्रधान, बृजपाल सिंह, बिट्टू कुमार, रोहित राठी, यशपाल सिंह आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed