फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Farmers provided with information on modern farming under the 'Optimal Balanced Nutrition' campaign

Meerut News: उत्तम संतुलित पोषण अभियान के तहत किसानों को दी आधुनिक खेती की जानकारी

Sat, 11 Jul 2026 06:45 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 11 Jul 2026 06:45 PM IST
विज्ञापन
Farmers provided with information on modern farming under the 'Optimal Balanced Nutrition' campaign
सरधना। गांव छबड़िया में उत्तम संतुलित पोषण अभियान के अंतर्गत कृषक प्रशिक्षण एवं किसान संगोष्ठी
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सरधना। चंबल फर्टिलाइजर्स एंड केमिकल्स लिमिटेड की ओर से शनिवार को गांव छबड़िया में उत्तम संतुलित पोषण अभियान के अंतर्गत कृषक प्रशिक्षण एवं किसान संगोष्ठी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में क्षेत्र के प्रगतिशील किसानों ने भाग लिया।

कृषि विश्वविद्यालय के वैज्ञानिक डॉ. राजेंद्र सिंह ने किसानों को गन्ना, धान और गेहूं की उन्नत उत्पादन तकनीकों की जानकारी दी। उन्होंने बीज उपचार, जैविक खादों के उपयोग तथा समन्वित कीट एवं रोग प्रबंधन अपनाने पर जोर दिया। वक्ताओं ने बताया कि खेती की लागत लगातार बढ़ रही है, जबकि उत्पादन में अपेक्षित वृद्धि नहीं होने से किसानों के मुनाफे पर असर पड़ रहा है। इसी को ध्यान में रखते हुए चंबल फर्टिलाइजर्स देश के 13 राज्यों में चयनित किसानों के खेतों पर उत्तम संतुलित पोषण अभियान संचालित कर रहा है। मेरठ जनपद भी इस अभियान के लिए चयनित जिलों में शामिल है। कंपनी के क्षेत्रीय प्रबंधक संजय कुमार सिंह ने कंपनी की ओर से संचालित किसान हितैषी योजनाओं एवं विभिन्न उर्वरक उत्पादों की गुणवत्ता और पहचान की जानकारी दी। डॉ. अभिषेक यादव ने बताया कि अभियान का उद्देश्य मृदा स्वास्थ्य एवं पौध संरक्षण के प्रति किसानों को जागरूक करना है। उन्होंने कहा कि बीज उपचार, संतुलित उर्वरक प्रबंधन, जल प्रबंधन, खरपतवार नियंत्रण तथा समन्वित कीट एवं रोग प्रबंधन जैसी वैज्ञानिक तकनीकों को अपनाकर किसान उत्पादन लागत घटाने के साथ फसल की उपज बढ़ा सकते हैं। कार्यक्रम के अंत में प्रगतिशील किसान मदन पाल सिंह ने अतिथियों और किसानों का आभार व्यक्त करते हुए अभियान से प्राप्त अपने अनुभव साझा किए तथा किसानों से इसका अधिक से अधिक लाभ उठाने की अपील की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed