किसान बैठक का बहिष्कार, अफसरों से तीखी नोकझोंक, दी आंदोलन की चेतावनी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बागपत में किसानों की विभिन्न समस्याओं को लेकर आयोजित किसान बैठक हंगामेदार रही। इसमें बकाया गन्ना भुगतान, गन्ना के इंडेंट, गन्ना तौल केंद्रों के संचालन, केंद्रों पर गन्ने की घटतौली और कोल्हू बंद कराए जाने से नाराज किसानों ने हंगामा किया। किसानों ने बैठक का बहिष्कार कर धरना प्रदर्शन किया। चेतावनी दी कि मांग पूरी नहीं की तो आंदोलन होगा। डीसीओ अनिल कुमार भारती के आश्वासन पर किसान शांत हुए। इस दौरान डीसीओ ने किसानों को गुरुवार शाम तक समस्याओं के समाधान का भरोसा दिया।
बुधवार को विकास भवन में सीडीओ पीसी जायसवाल की अध्यक्षता में किसान बैठक हुई। इसमें किसान प्रतिनिधियों ने समस्या रखी। किसानों ने कहा कि उन रास्तों को दुरुस्त नहीं कराया, जहां से किसान गन्ना सप्लाई करने जाते हैं। घटतौली की समस्या गंभीर है, जिसका समाधान कराया जाए। क्रय केंद्रों पर घटतौली होती है। बताया कि मौजिजाबाद नांगल और गांगनौली गांव में क्रय केंद्र शुरू नहीं हुए है। पहले भैंसाना मिल का केंद्र था, लेकिन इस बार रमाला मिल का केंद्र बना दिया। मिल नहीं चलने के कारण तौल नहीं हुई है। किसानों को परेशानी हो रही है। फसलों के अवशेष जलाने पर मुकदमा किया जा रहा है, लेकिन ईंट भट्ठों पर टायर, रबड़ जलाई जा रही है। जिला प्रशासन की नजर नहीं है और नहीं ही अधिकारी जांच करते हैं।
यह भी पढ़ें: भाकियू ने कलक्ट्रेट में बोला धावा, सिपाही से मारपीट और टूटा किसान का हाथ, देखें ये तस्वीरें
वहीं कोल्हू बंद करवा दिए गए हैं जो कि सरासर गलत है। यह ही सीजन इनका चलने हैं। ऐसे भी किसानों को परेशान किया जा रहा है किसानों की समस्या का समाधान न होने पर किसानों ने बीच में बैठक का बहिष्कार कर दिया। इसके बाद विकास भवन परिसर में धरना देकर बैठ गए। प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी कर हंगामा किया। इस दौरान अफसरों के साथ नोकझोंक हुई। कई घंटे चली जद्दोजहद के बाद किसान शांत हुए। अफसरों के आश्वासन पर बैठक में शामिल हुए।
भाकियू जिलाध्यक्ष प्रताप सिंह गुर्जर ने विभिन्न मांग रखी। डीसीओ अनिल कुमार ने आश्वासन दिया है कि गुरुवार 21 नवंबर की शाम तक गांगनौली और मौजिजाबाद की समस्या का समाधान करा दिया जाएगा। अन्य जो भी समस्याएं हैं, उनका भी समाधान समय रहते कराया जाएगा। इसमें सीडीओ पीसी जायसवाल, डीडीओ हुब लाल, उप कृषि निदेशक प्रशांत कुमार, डॉ. सूर्य प्रताप सिंह, एसई रणविजय सिंह, लघु सिंचाई विभाग के अधिशासी अभियंता संजीव कुमार, कांग्रेस नेत्री लता चौधरी, चमन सिंह, तेजपाल सिंह, और बिजेंद्र किसान मौजूद रहे।
नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/