फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Farmers protest: Rakesh Tikait Delhi departure, Police alert at toll plaza in Meerut

भाकियू में उबाल: राकेश टिकैत का दिल्ली कूच, शामली में 200 किसान गिरफ्तार, मेरठ में पुलिस अलर्ट

Fri, 27 Nov 2020 02:50 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर Published by: Dimple Sirohi Updated Fri, 27 Nov 2020 02:50 PM IST
विज्ञापन
Farmers protest: Rakesh Tikait Delhi departure, Police alert at toll plaza in Meerut
rakesh tikait - फोटो : अमर उजाला

पंजाब और हरियाणा के किसानों पर किए गए लाठीचार्ज पर आक्रोश जताते हुए भाकियू ने पश्चिमी यूपी के विभिन्न जिलों में जाम कर रही है। पश्चिमी उत्तर प्रदेश के विभिन्न जिलों में चक्का जाम किया है। वहीं मुजफ्फरनगर में भाकियू के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत नावला कोठी पर कार्यकर्ताओं के बीच पहुंचे और किसानों को संबोधित किया। यहां नेशनल हाईवे पर से जाम समाप्त कराकर दिल्ली कूच किया है। इसे लेकर मेरठ में पुलिस मुस्तैद है। उधर, शामली के मेरठ-करनाल हाइवे पर गाड़ीवाला चौक से दिल्ली जाने के लिए पैदल निकले करीब 200 भाकियू पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया- 

विज्ञापन


मुजफ्फरनगर में सुबह 11 बजे से भाकियू का चक्का जाम शुरू हो गया था। यहां भारी संख्या में किसान कार्यकर्ता एकत्र हुए और धरना प्रदर्शन किया।

भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत भी किसानों के बीच पहुंचे और नावला कोठी पर से नेशनल हाईवे का जाम समाप्त कर किसानों के साथ दिल्ली के लिए कूच किया है। किसान खतौली के अंदर को होकर दिल्ली जाने की बात कह रहे हैं।
विज्ञापन


दिल्ली के लिए कूच कर रहे भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत और किसानों को 4:30 बजे भंगेला चेक पोस्ट पर पुलिस ने रोकने का प्रयास किया, मगर किसान और राकेश टिकैत नहीं माने, वे नहीं रुके। किसान जनपद की सीमा पार कर मेरठ जिले में प्रवेश कर गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


भाकियू के मीडिया प्रभारी धर्मेंद्र मलिक ने बताया कि रात्रि में राकेश टिकैत और किसान मेरठ सिवाया टोल प्लाजा पर रुकेंगे। शनिवार सुबह 10 बजे किसानों का जत्था दिल्ली के लिए रवाना होगा।

यह भी पढ़ें: Bhakiyu protest: मेरठ में किसान हुआ बेहोश, शादी के लिए पैदल निकला दूल्हा, चक्का जाम से चरमराई ट्रैफिक व्यवस्था

उधर, भाकियू के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत के दिल्ली कूच की खबर मिलते ही मेरठ में पुलिस अलर्ट हो गई है। राकेश टिकैत को रोकने के लिए सिवाए टोल प्लाजा पर गंगानगर, पल्लवपुरम व दौराला थानों की पुलिस पहुंची है। मोदीपुरम चेक पोस्ट पर डीएम के बालाजी और एसएसपी अजय साहनी पहुंचे हैं।

बता दें कि मेरठ में किसानों ने एनएच-58 पर जिटौली गांव के सामने हाईवे जाम किया। भाकियू कार्यकर्ता सड़क पर ही धरना देकर बैठ गए हैं। साथ ही ट्रैक्टर-ट्रॉलियां सड़क पर खड़ी की हुई हैं।

दिल्ली कूच कर रहे करीब 200 किसानों को किया गिरफ्तार, थोड़ी देर बाद छोड़ा
शामली जनपद में मेरठ करनाल हाइवे पर गाड़ीवाला चौक से दिल्ली जाने के लिए पैदल निकले करीब दो सौ भाकियू पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। कार्यकर्ता करीब 200 मीटर की दूरी तक ही चले थे। सभी सांकेतिक रूप से गिरफ्तार कर बस में बैठाया गया और थोड़ी देर बाद छोड़ दिया गया, इसके बाद जाम समाप्त हो गया।

भाकियू का चक्का जाम करीब साढ़े चार घंटे चला। इसके बाद यातायात शुरू हो गया। मेरठ करनाल हाईवे पर दोनों ओर वाहनों की कतारें लगी थी, यातायात सुचारू कराने पुलिस को कड़ी मशक्कत करनी पड़ी। भाकियू के प्रदेश प्रवक्ता कुलदीप पंवार ने बताया कि गिरफ्तारी के बाद जाम खोल दिया गया।मौके पर मौजूद एसपी नित्यानंद रॉय ने बताया कि दिल्ली जा रहे किसानों को समझा-बुझाकर रोक दिया गया है। जाम खुलवा दिया गया है।

बागपत जनपद में निवाड़ा पुल पर भाकियू ने सोनीपत हाईवे को जाम किया। बिजनौर जिले में भी किसानों का सड़कों पर कब्जा बना हुआ है। भाकियू ने जिले में अनिश्चितकालीन चक्का जाम का एलान किया है। इसे देखते हुए पुलिस-प्रशासन पूरी तरह अलर्ट है।

सहारनपुर जनपद में भी भाकियू ने चक्का जाम किया। यहां सहारनपुर-देहरादून हाईवे पर किसान चक्का जाम के लिए पहुंचे। वहीं एहतियात के तौर पर देहरादून हाईवे के अतिरिक्त अंबाला हाईवे पर भी पुलिस टीमों को अलर्ट किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed