फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Farmers protest in Meerut

भूखंड नहीं मिलने से नाराज किसानों ने एमडीए कार्यालय घेरा

Sat, 07 Nov 2015 01:44 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मेरठ
ब्यूरो/अमर उजाला, मेरठ Updated Sat, 07 Nov 2015 01:44 AM IST
विज्ञापन
Farmers protest in Meerut

एमडीए की वादा खिलाफी से आक्रोशित किसानों ने शुक्रवार को एमडीए कार्यालय पर कब्जा कर लिया। संयुक्त किसान संघर्ष समिति के बैनर तले दर्जन भर से ज्यादा ट्रैक्टर -ट्रॉलियों में सवार होकर आए किसानों ने एमडीए कार्यालय में तंबू लगा दिया। उन्होंने एमडीए में अन्य गाड़ियों का प्रवेश बंद करते हुए एलान कर दिया कि जब तक मांग पूरी नहीं हो जाती, एमडीए पर ‘डेरा डालो, घेरा डालो’ आंदोलन चलता रहेगा। मनाने पहुंचे अधिकारियों को भी किसानों ने लौटा दिया और धरना रात को भी जारी रहा।

विज्ञापन


यह है पूरा प्रकरण
प्रतिकर के बदले विकसित कर भूखंड दिए जाने को लेकर 10 सितंबर को हुई बोर्ड बैठक में फैसला हुआ था। डीएम पंकज यादव तथा एमडीए अधिकारियों ने घोषणा की थी कि किसानों को प्रतिकर के रूप में दिवाली का तोहफा मिलेगा। तय हुआ था कि एमडीए मुआवजे के बदले किसानों को प्लाट देगा। लेकिन अभी तक इस घोषणा पर काम नहीं हुआ है।
विज्ञापन


रणनीति बदलकर कर बोला हल्ला
किसानों ने घोषणा की थी कि अधिकारियों के आवासों के सामने गड्ढे खोदे जाएंगे, पर ऐन मौके पर किसानों ने रणनीति बदल दी। गंगानगर, वेदव्यासपुरी तथा लोहियानगर के किसानों ने शुक्रवार को अधिकारियों के आवासों की बजाय एमडीए कार्यालय का रुख कर दिया। किसान ठीक सुबह दस बजे एमडीए कार्यालय में घुस गए। भारी संख्या में महिला किसान भी साथ रहीं। किसानों ने भट्ठी चालू कर भोजन आदि बनाना शुरू कर दिया। कहा कि अगला चरण अधिकारियों के आवास पर ही पूरा होगा। किसानों ने कहा कि वे कमिश्नरी पर जाकर इस बाबत कमिश्नर से भी बात करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


मचा हड़कंप आनन फानन में आगे बढ़ी फाइल
किसानों के इस रुख से हड़कंप मच गया। इससे संबंधित फाइल पर दरअसल तत्कालीन अपर आयुक्त चुनकू राम पटेल के साइन होने थे जो अब सीडीओ बुलंदशहर हैं। एमडीए तहसीलदार करनवीर सिंह फाइल लेकर वहां गए तथा उनके साइन कराकर दोपहर को लौट आए। डीएम ने भी तत्काल फाइल पर साइन कर एमडीए भेजा और यहां से उसे आयुक्त आलोक सिन्हा के कार्यालय भिजवा दिया गया। आलोक सिन्हा शुक्रवार को बाहर थे। उन्होंने इस बाबत शनिवार को सुबह 11 बजे एमडीए अधिकारियों को बुलाया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed