{"_id":"676487a3b2f42faab2099f7b","slug":"farmers-met-sdm-to-free-the-land-from-occupation-mawana-news-c-228-1-mwn1001-102508-2024-12-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut News: भूमि कब्जा मुक्त कराने के लिए एसडीएम से मिले किसान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut News: भूमि कब्जा मुक्त कराने के लिए एसडीएम से मिले किसान
विज्ञापन
हस्तिनापुर। गांव जलालपुर जोरा निवासी चमन सिंह के नेतृत्व में कई किसान बृहस्पतिवार को एसडीएम अंकित कुमार से मिले। उन्होंने बताया कि उनके गांव में भूमाफिया द्वारा पैमाइश को बाधित किया जा रहा है। अनुसूचित जाति के लोगों की भूमि पर कब्जा कर लिया है और जान से मारने की धमकी दे रहे हैं।
किसानों ने बताया कि गांव जलालपुर जोरा, किशोरपुर व हटूपुरा में अनुसूचित जाति के लोगों की भूमि पर भूमाफिया लोग कब्जा किए बैठे हुए हैं। इस गांव में जिला अधिकारी व उप जिलाधिकारी व तहसीलदार द्वारा पैमाइश कराई जा रही है, उसे भूमाफिया रोकने पर कोशिश कर रहे हैं।
ज्ञापन देने आए किसानों ने मांग की कि इन भूमाफिया पर सख्त कानूनी कार्रवाई कराई जाए। गंगा नदी, ग्राम समाज व वन विभाग के नाम की भूमि को कब्जा मुक्त कराया जाए। यहां तीन हजार बीघा जमीन गंगा नदी के नाम है। जलालपुर, हटूपुरा में 8 हजार बीघा से ज्यादा सरकारी जमीन है। जिस पर भूमाफिया ने अवैध रूप से कब्जा किया हुआ है। इन्हीं लोगों ने उनकी भूमि पर कब्जा किया हुआ है। ज्ञापन देने वालों में राजकुमार, नीरज, शिवकुमार, पूनम, ज्ञान सिंह, विजय भान, सुंदरपाल, अजब सिंह, ब्रह्मपाल, गुड़िया, अजय, लीलू आदि किसान शामिल थे।