{"_id":"6740d65f8d5d605e2d007af4","slug":"farmers-lock-out-sugarcane-committee-office-ruckus-meerut-news-c-26-1-sal1002-132199-2024-11-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut News: किसानों ने गन्ना समिति कार्यालय पर की तालाबंदी, हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut News: किसानों ने गन्ना समिति कार्यालय पर की तालाबंदी, हंगामा
Sat, 23 Nov 2024 12:37 AM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ
संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ
Updated Sat, 23 Nov 2024 12:37 AM IST
विज्ञापन
ऊन शुगर मिल के पर धरने पर बैठे भाकियू कार्यकर्ता । संवाद
शामली/ऊन। चीनी मिल द्वारा गत वर्ष का बकाया भुगतान न किए जाने से नाराज ऊन के किसानों ने शुक्रवार को दूसरे दिन भी सहकारी गन्ना विकास समिति ऊन पर ताला लगाए रखा तथा इंडेंट नहीं काटने दिया और जमकर हंगामा किया। किसानों ने मिल मालिक पर वादाखिलाफी का आरोप लगाते हुए संपूर्ण भुगतान करने की मांग की तथा चेतावनी दी कि जब तक संपूर्ण भुगतान नहीं होता धरना प्रदर्शन जारी रहेगा।
हंगामा करने वाले किसानों का कहना था कि मिल के मुहूर्त पर गत वर्ष का बकाया भुगतान 20 नवंबर तक करने का वादा किया था, लेकिन भुगतान अभी तक नहीं किया गया।
भारतीय किसान यूनियन के प्रदेश सचिव जितेंद्र सिंह व महिला विंग जिलाध्यक्ष कविता चौधरी ने कहा कि मिल प्रशासन लगातार वादाखिलाफी कर रहा है। उन्होंने बकाया संपूर्ण भुगतान तथा नए सत्र का 14 दिन में भुगतान कराने की मांग की ।
विज्ञापन
चीनी मिल के वरिष्ठ गन्ना महाप्रबंधक कुलदीप पिलानिया ने एक सप्ताह का समय मांगा, लेकिन किसानों ने उन पर बार-बार वादाखिलाफी का आरोप लगाते हुए समय देने से इनकार कर दिया। किसानों का कहना है कि जब तक भुगतान नहीं होगा धरना जारी रहेगा। धरने में बिंदु चौधरी, योगेंद्र सिंह, राजवीर सिंह, भास्कर चौधरी, सुखपाल शर्मा, मोहित, जितेंद्र चौधरी, प्रमोद कुमार, बिट्टू चौधरी, नीरज, विकास आदि मौजूद रहे।
बकाया भुगतान नहीं हुआ तो 26 को धरना प्रदर्शन करेगी भाकियू
संवाद न्यूज एजेंसी
शामली। शामली ही एक ऐसा जिला है जिसकी तीनों चीनी मिलों पर किसानों का पिछले साल का 204 करोड़ रुपये बकाया चल रहा है। मगर विभागीय अधिकारी बकाया भुगतान कराने को तैयार नहीं है। भाकियू ने 26 को धरना-प्रदर्शन की चेतावनी दी है।
जिले की थानाभवन पर 56.44 करोड़, ऊन मिल पर 20 करोड जबकि शामली चीनी मिल पर 128 करोड़ रुपये बकाया है। थानाभवन चीनी मिल में चार नवंबर, ऊन में 9 नवंबर से पेराई शुरू की जा चुकी है। जबकि शामली चीनी मिल को अभी तक शुरू नहीं कराया जा सका है।
यह बोले किसान...
किसान आजाद सिंह का कहना है कि पिछले साल का बकाया गन्ना भुगतान नहीं होने के कारण परेशानी आड़े आ रही है। जल्द से जल्द भुगतान और शामली शुगर मिल को चलाने की मांग की।
किसान नकली सिंह का कहना है कि तकनीकी खामी के कारण शामली शुगर मिल को अभी तक चालू नहीं कराया गया है। जल्द मिल चालू नहीं हुई तो किसान गेहूं की बुवाई कैसे कर सकेंगे।
भाकियू जिलाध्यक्ष कालिंदर मलिक का कहना है कि तीनों मिले किसानों का बकाया भुगतान करने को गंभीर नहीं है। यदि 25 नवंबर तक भुगतान नहीं किया गया तो 26 को कलक्ट्रेट में धरना प्रदर्शन किया जाएगा।
तीनों शुगर मिलो को किसानों का बकाया भुगतान कराने को कहा गया है। जल्द ही किसानों का भुगतान कराया जाएगा। प्रयास रहेगा कि किसानों को परेशानी नही होने दी जाए।
अरविंद चौहान, जिलाधिकारी शामली