फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Farmers held three linemen hostage after their sugarcane crop burned.

Meerut News: गन्ने की फसल जलने पर किसानों ने तीन लाइनमैन को बंधक बनाया

Sun, 09 Nov 2025 10:18 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 09 Nov 2025 10:18 PM IST
विज्ञापन
Farmers held three linemen hostage after their sugarcane crop burned.
फलावदा में बिजली के तार से गन्ने की फसल में लगी आग दिखात  किसान स्रोत संवाद
गांव कुंडा का मामला, जेई के आश्वासन पर शांत हुए किसान
विज्ञापन

बिजली के तारों से दो किसानों की छह बीघा गन्ने की फसल जली
संवाद न्यूज एजेंसी
फलावदा। थाना क्षेत्र के गांव कुंडा में हाईटेंशन विद्युत लाइन के तारों से निकली चिंगारी से दो किसानों के खेत में आग लगने से गन्ने की छह बीघा फसल जल गई। गुस्साए किसानों ने विद्युत निगम के खिलाफ हंगामा किया। घटनास्थल पर पहुंचे विद्युत निगम के तीन लाइनमैन को खंभे से बांध दिया। किसानों ने उच्च अधिकारियों को मौके पर बुलाने की मांग की। जेई द्वारा जर्जर विद्युत लाइन बदलवाने के आश्वासन पर मामला शांत हुआ।
गांव कुंडा निवासी किसान रामपाल के दो बेटों ओमवीर व अशोक ने बताया कि दोपहर करीब ढाई बजे उनके खेत के ऊपर से गुजर रही हाईटेंशन विद्युत लाइन से निकली चिंगारी से खेत में खड़ी उनकी गन्ने की फसल में आग लग गई। किसान ओमवीर और गांव के अन्य किसानों ने ट्यूबवेल के हौद से पानी भरकर और फसल पर ट्रैक्टरों चलाकर आग पर काबू पाया। इस दौरान आग से करीब छह बीघा गन्ने की फसल जल गई। किसानों के अनुसार उनके चक में 30 बीघा गन्ने की फसल खड़ी थी। समय रहते आग पर काबू पा लिए जाने से 24 बीघा फसल को आग की चपेट में आने से बचा लिया गया।
विज्ञापन

मामले की जानकारी मिलने पर घटना स्थल पर गडीना बिजलीघर से विद्युत निगम के लाइनमैन राहुल, रामकरण और पप्पू पहुंचे। गुस्साए किसानों ने विद्युत निगम के खिलाफ हंगामा करते हुए तीनों लाइनमैन को नलकूप पर लगे ट्रांसफार्मर के खंभों से बांध दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

किसान मनोज, रामकुमार, नरेश, राजवीर, अशोक, महकार, अक्षय, मांगे, रवि, बिट्टू, विकास, योगेश, आवेश, विपिन प्रधान आदि ने बताया कि गांव के जंगल में उनके खेतों के ऊपर बिजली के तार लटक रहे हैं। इस संबंध में कई बार तार ऊंचे कराने व तार बदलवाने की मांग कर चुके हैं लेकिन समाधान नहीं हुआ। किसानों ने बताया कि विद्युत निगम के अधिकारियों ने अगर जल्द ही लाइन के तार नहीं बदले तो विद्युत निगम के खिलाफ आंदोलन करेंगे।
गडीना बिजली घर के अवर अभियंता सुनील दत्त मौके पर पहुंचे। उन्होंने किसानों को बताया कि खराब लाइनों का एस्टीमेट बनाकर उच्च को भेज दिया गया है। निगम से धनराशि मिलते ही विद्युत लाइन के जर्जर तारों को बदलवा दिया जाएगा। इसके बाद किसान शांत हुए। पीड़ित किसानों ने जेई से आग लगने से नष्ट हुई गन्ने की फसल के मुआवजे की मांग की है।

वर्जन...
जर्जर विद्युत लाइन का एस्टीमेट बनाकर भेज दिया गया है। उच्च अधिकारियों का आदेश आते ही जर्जर लाइन बदलवा दी जाएगी। -सुनील दत्त, अवर अभियंता, विद्युत निगम

फलावदा में बिजली के तार से गन्ने की फसल में लगी आग दिखात  किसान स्रोत संवाद

फलावदा में बिजली के तार से गन्ने की फसल में लगी आग दिखात  किसान स्रोत संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed