{"_id":"6abd63a27ac178644a020954","slug":"farmers-from-meerut-will-attend-the-bku-tomar-mahapanchayat-meerut-news-c-14-1-mrt1051-1317487-2026-10-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut News: भाकियू तोमर की महापंचायत में मेरठ से जाएंगे किसान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut News: भाकियू तोमर की महापंचायत में मेरठ से जाएंगे किसान
विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टर
मेरठ। भारतीय किसान यूनियन तोमर 7 अक्तूबर को मुजफ्फरनगर में ''किसान बचाओ देश बचाओ'' महापंचायत का आयोजन करेगी। इस महापंचायत का मुख्य उद्देश्य किसानों की विभिन्न समस्याओं को उठाना और सरकार को उनके मुद्दों पर जागरूक करना है।
भाकियू तोमर के राष्ट्रीय सलाहकार इंद्रजीत सिंह सांगवान ने बताया कि महापंचायत जीआईजी के मैदान में होगी। उन्होंने बताया कि यह महापंचायत किसानों के हितों की रक्षा के लिए बुलाई गई है। इसमें कृषि संबंधी चुनौतियों और नीतियों पर चर्चा की जाएगी। इंद्रजीत सिंह के अनुसार, सरकार की नीतियों से प्रभावित किसानों की आवाज बुलंद की जाएगी। मेरठ जिले से भी हजारों की संख्या में किसान इस महत्वपूर्ण आयोजन में हिस्सा लेने पहुंचेंगे। यह महापंचायत किसानों के एकजुटता का प्रदर्शन करेगी। बुधवार को सन सिटी में हुई बैठक में उन्होंने पदाधिकारियों को जिम्मेदारी सौंपी।
-- -- -- -- -- -- -- -- -