Meerut News Live: पहलवानों के समर्थन में BKU का दिल्ली बॉर्डर पर कूच, सपा विधायक अतुल प्रधान समेत 20 गिरफ्तार
{"_id":"6472d5651c22ba5959037943","slug":"farmers-departures-to-gazipur-border-in-support-of-wrestlers-2023-05-28","type":"live","status":"publish","title_hn":"Meerut News Live: पहलवानों के समर्थन में BKU का दिल्ली बॉर्डर पर कूच, सपा विधायक अतुल प्रधान समेत 20 गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sun, 28 May 2023 02:24 PM IST
Dimple Sirohi
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
Published by: Dimple Sirohi
Updated Sun, 28 May 2023 02:24 PM IST
खास बातें
पश्चिमी उत्तर प्रदेश में भारतीय किसान यूनियन के कार्यकर्ताओं में भाकियू व किसान संगठन आज पहलवानों के समर्थन में गाजीपुर बॉर्डर पर कूच कर रहे हैं। वहीं इसे लेकर पुलिस प्रशासन सुबह से ही अलर्ट मोड पर है। जगह-जगह अधिकारी पुलिस बल के साथ मौजूद हैं।
विज्ञापन
अतुल प्रधान को लेकर जाती पुलिस
- फोटो : अमर उजाला
लाइव अपडेट
02:10 PM, 28-May-2023
सपा विधायक अतुल प्रधान समेत 20 से अधिक सपा समर्थकों को गिरफ्तार कर लिया गया है। महिला पहलवानों के समर्थन में वह सपा समर्थकों के साथ जंतर-मंतर जा रहे थे। अतुल प्रधान सुबह से घर में नजरबंद थे। दोपहर बाद वह जंतर-मंतर के लिए निकले तो पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया और पुलिस लाइन ले गई।
01:27 PM, 28-May-2023
बिजनौर जिले से किसानों का एक जत्था दिल्ली रवाना
भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय प्रवक्ता चौधरी नरेश टिकैत के आह्वान पर जनपद से किसानों का जत्था बवनपुरा, चांदपुर गजरौला मार्ग से सुबह ही दिल्ली के लिए रवाना हो गया। दिल्ली जाने वाले किसानों को पुलिस ने बवनपुर चेक पोस्टर पर रोक लिया। किसानों से इधर उधर वाहन खड़े हो गए। कुछ देर बाद भाकियू के पूर्व जिलाध्यक्ष कुलदीप सिंह के नेतृत्व में किसान यूनियन की एक टीम दिल्ली रवाना हो गई।
उनके साथ किसान रोहित राणा, नेपाल सिंह, अशोक कुमार, महेंद्र सिंह, मेघराज सिंह आदि दिल्ली गए। किसान नेताओं ने बताया कि उन किसानों को हापुड़ में रोक लिया गया। वहां पुलिस से बहस चल रही है। पुलिस किसानों को दिल्ली जाने से रोक रही है। नेताओं ने बताया कि पहलवानों के पक्ष में दिल्ली में एक दिवसीय धरना पर जिले से किसान जा रहे थे।

01:03 PM, 28-May-2023
300 लोगों के साथ काशी टोल प्लाजा से निकले राकेश टिकैत, पुलिस ने किया रोकने का प्रयास
भाकियू की पंचायत को लेकर मेरठ में भी अलर्ट रहा। काशी टोल प्लाजा पर एसपीसिटी पीयूष सिंह के नेतृत्व में पुलिस बल तैनात रहा। राकेश टिकैत 300 लोगो के साथ निजी गाड़ियों से काशी टोल प्लाजा से निकले। इस दौरान पुलिस बल ने उन्होंने रोकने का प्रयास किया, लेकिन वार्ता के बाद उनका काफिला शांतिपूर्ण तरीके से गाजीपुर बॉर्डर की ओर रवाना हो गया। मेरठ में कई जगहों पर पुलिस गाड़ियों की चेकिंग और विडियग्राफी करती नजर आयी। इस दौरान राकेश टिकैत ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि पुलिस की दमनकारी नीति चल रही है, यही हाल रहा तो फिर क्रांति आएगी। कार्यकर्ताओं को घरों में रोका जा रहा है। यह ठीक नही है।12:46 PM, 28-May-2023
कांग्रेस जिलाध्यक्ष को दिल्ली जाने से रोका,पल्लवपुरम थाने ले आई पुलिस
दिल्ली में बेटियों के समर्थन के लिए जा रहे हैं कांग्रेस के जिलाध्यक्ष दिल्ली में बेटियों के समर्थन के लिए जा रहे हैं। कांग्रेस के जिला अध्यक्ष अवनीष काजला को पुलिस ने शील कुंज स्थित आवास पर ही नजरबंद कर लिया। कांग्रेस जिलाध्यक्ष को जब जाने का प्रयास किया तो पुलिस उन्हें पल्लवपुरम थाने पर ले आई। कांग्रेस जिला अध्यक्ष अवनीश काजल ने कहा किदेश बेटियों के साथ हैं।
देश पहलवानो के साथ हैं जितना गिरफ्तारी करोगे उतना ये आंदोलन मजबूत होगा। सुबह 8 बजे ही मुझे अपने साथियों के साथ दिल्ली जाने से रोकने के लिए हाउस अरेस्ट किया, जब जाने लगे तो पल्लवपुरम थाने ले आए। सत्य परेशान हो सकता है पराजित नहीं। भाजपा लोकतंत्र की हत्या कर रही है। जनता सब समझ चुकी है। आने वाले समय में भाजपा को इसका खामियाजा भुगतना पड़ेगा।

11:47 AM, 28-May-2023
नजरबंद किए गए अतुल प्रधान
- फोटो : अमर उजाला
मेरठ के सरधना से सपा विधायक अतुल प्रधान नजर बंद किए गए हैं। बताया गया कि अतुल प्रधान दिल्ली में पहलवानों के प्रदर्शन में शामिल होने जा रहे थे। शास्त्रीनगर में पुलिस द्वारा उनके घर पर नजरबंद किया गया है। पुलिस और क्यूआरटी ने उनके घर पर डेरा डाला हुआ है। घर के बाहर और भीतर पुलिस फोर्स तैनात है। सीओ सिविल लाइन अरविंद चौरसिया पुलिस फोर्स के साथ सपा विधायक अतुल प्रधान के घर मौजूद हैं।
सपा विधायक अतुल प्रधान ने कहा कि डबल इंजन सरकार की तानाशाही है। जंतर-मंतर पर जाने से हमें रोका जा रहा है, लोकतांत्रिक मूल्यों का हनन हो रहा है। मेरे घर पर पुलिस लगाने की भर्त्सना करता हूं। सरकार दिल्ली के धरने को कमजोर करना चाहती है।

11:41 AM, 28-May-2023
सहारनपुर से सैकड़ों भाकियू कार्यकर्ता बॉर्डर के लिए रवाना
भाकियू कार्यकर्ता
- फोटो : अमर उजाला
सहारनपुर जनपद से राष्ट्रीय आह्वान पर नागल क्षेत्र से करीब सौ भाकियू कार्यकर्ता व पदाधिकारियों के साथ सुबह करीब 8:30 बजे दिल्ली के गाजीपुर बॉर्डर पर महापंचायत में शामिल होने के लिए कूच कर गए। हालांकि इस दौरान बस स्टैंड पर थाना प्रभारी निरीक्षक प्रवेश कुमार भारी पुलिस बल के साथ किसानों को रोकने का प्रयास किया लेकिन उन्होंने दो टूक कहा कि वह हर हाल में महापंचायत मे शामिल होंगे। सुबह करीब 7:30 बजे से ही कार्यकर्ता कस्बे के बस स्टैंड पर इकट्ठे होने लगे और नारेबाजी करने लगे।
इस मौके पर जिला अध्यक्ष चौधरी राजपाल सिंह ने कहा कि सरकार किसानों को बर्बाद करना चाहती है लेकिन किसान किसी भी कीमत पर झुकने वाला नहीं है। उन्होंने कहा महिला पहलवानों को अन्याय के विरुद्ध आंदोलन करना पड़ रहा है लेकिन सरकार चुप्पी साधे बैठी है। पिछले दिनों किसान यूनियन ने भी महिला पहलवानों के आंदोलन का समर्थन किया था जिसको लेकर रविवार को गाजीपुर बॉर्डर पर महापंचायत होनी है।
नागल के साथ-साथ जिलेभर से अपने अपने साधनों से कार्यकर्ताओं ने दिल्ली कूच किया है।

11:40 AM, 28-May-2023
भाकियू राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी नरेश टिकैत बिजनौर में आज
भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी नरेश टिकैत आज रविवार दोपहर 12.30 बजे बिजनौर के किरतपुर रोड स्थित कृष्णा फार्म में आयोजित किसान कुंभ में पहुंचेंगे। भाकियू के जिलाध्यक्ष चौधरी सत्यवीर सिंह सोनू व मीडिया प्रभारी संदीप कुमार त्यागी ने सभी पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं और किसानों से अधिक से अधिक संख्या में किसान कुंभ में पहुंचने की अपील की।11:39 AM, 28-May-2023
बिजनौर में किसानों के बॉर्डर कूच को लेकर अलर्ट रही पुलिस
बिजनौर में किसानों के दिल्ली कूच के एलान को लेकर पुलिस अलर्ट रही। रेलवे स्टेशन बस स्टैंड समेत जिले के बॉर्डर और दिल्ली की तरफ जाने वाले रास्ते पर रात भर पुलिस ने वाहनों की चेकिंग की थी। अब अब तक भी वाहनों को चेक करने के बाद ही आगे बढ़ने दिया जा रहा है।दिल्ली कूच को लेकर पुलिस शनिवार की दोपहर से ही सक्रिय हो गई थी। एलआईयू समेत सभी थाना प्रभारी किसान नेताओं की गतिविधियों पर नजर रख रहे थे, भाकियू के कुछ पदाधिकारियों ने अपने फोन नंबर भी बंद किए। हालांकि पुलिस को चकमा देकर चांदपुर से एक जत्थे के दिल्ली पहुंचने का पदाधिकारी दावा कर रहे हैं।
11:26 AM, 28-May-2023
राकेश टिकैत को टोल प्लाजा पर पुलिस ने रोका
राकेश टिकैत
- फोटो : अमर उजाला
वहीं भाकियू के युवा जिलाध्यक्ष गौरव टिकैत काशी टोल प्लाजा पर धरने पर बैठ गए हैं। भाकियू के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत काशी टोल प्लाजा से दिल्ली जाने के लिए गुजरे तो उन्हें भी पुलिस ने रोक लिया। राकेश टिकैत एसपी सिटी से वार्ता कर रहे हैं। मीडियाकर्मी भी काफी संख्या में मौके पर मौजूद हैं।
10:47 AM, 28-May-2023