फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   farmers demonstrated semi-naked in kairana people of 12 villages sitting on indefinite dharna for 15 days

कैराना: किसानों ने अर्धनग्न होकर किया प्रदर्शन, 12 गांव के लोग 15 दिन से बैठे हैं अनिश्चितकालीन धरने पर

Fri, 31 Dec 2021 08:59 PM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कैराना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कैराना Published by: Vikas Kumar Updated Fri, 31 Dec 2021 08:59 PM IST
सार

अनिश्चितकालीन धरने के 15वें दिन शुक्रवार को किसानों ने अर्धनग्न होकर प्रदर्शन किया। इस दौरान अपनी मांगों के समर्थन में नारेबाजी भी की।

विज्ञापन
farmers demonstrated semi-naked in kairana people of 12 villages sitting on indefinite dharna for 15 days
प्रदर्शनकारी किसान - फोटो : amar ujala

विस्तार

पंजीठ चौराहे पर पुल और अंडरपास बनवाने की मांग को लेकर शुक्रवार को किसानों ने अर्धनग्न होकर प्रदर्शन किया। चेतावनी दी कि मांग पूरी नहीं होने पर दो दिन बाद हाईवे के अन्य स्थानों पर काम बंद करा दिया जाएगा।

विज्ञापन


नेशनल हाईवे 709 एडी का पानीपत के सिवाह से नगीना तक निर्माण कार्य कराया जा रहा है। 15 दिन पहले करीब 12 गांवों के किसान, ग्रामीण गांव मवी के पास अनिश्चितकालीन धरने पर बैठ गए थे। हाईवे पर बन रहे पुल और अंडरपास का निर्माण कार्य बंद करा दिया था। 
विज्ञापन


अनिश्चितकालीन धरने के 15वें दिन शुक्रवार को किसानों ने अर्धनग्न होकर प्रदर्शन किया। इस दौरान अपनी मांगों के समर्थन में नारेबाजी भी की। बताया गया कि पंजीठ चौराहे से करीब 12 गांवों के ग्रामीणों और किसानों का आवागमन होता है। ऐसे में पंजीठ चौराहे पर भी पुल और अंडरपास का निर्माण कार्य कराया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन


किसान यूनियन ने दिया समर्थन
अनिश्चितकालीन धरने के 15वें दिन किसान यूनियन के राष्ट्रीय अध्यक्ष सवित मलिक धरना स्थल पर पहुंचे। उन्होंने किसानों को अपना समर्थन दिया। वहीं उन्होंने कहा कि 15 दिन से किसान लगातार धरना प्रदर्शन कर रहे हैं, लेकिन शासन प्रशासन के कानों पर जूं तक नहीं रेंगी। प्रदर्शन के बहुत सारे तरीके हैं। आज कपड़े उतार कर प्रदर्शन किया है। आने वाले दिनों में अन्य तरीकों से भी प्रदर्शन किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed