{"_id":"6704725cab763d3175049407","slug":"farmers-day-farmers-informed-about-scsp-scheme-mawana-news-c-228-1-mwn1001-102198-2024-10-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"किसान दिवस : किसानों को एससीएसपी योजना की जानकारी दी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
किसान दिवस : किसानों को एससीएसपी योजना की जानकारी दी
विज्ञापन
हस्तिनापुर। कस्बे के स्वामी कल्याण देव कृषि विज्ञान केंद्र पर किसान दिवस के अवसर अनुसूचित जाति की आबादी की आजीविका में सुधार के लिए राष्ट्रीय समेकित नाशीजीव प्रबंधन अनुसंधान केंद्र, नई दिल्ली ने किसान गोष्ठी और कृषि इनपुट वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया।
क्षेत्र के अनुसूचित बाहुल्य गांव के करीब 100 से अधिक किसानों का पंजीकरण किया गया। लाभार्थियों के लिए अनुसूचित जाति उपयोजना के तहत कई जानकारियां दी गईं। मुख्य अतिथि अनुसूचित जाति उपयोजना (एससीएसपी) के नोडल एवं प्रधान वैज्ञानिक डॉ. अजंता बिराह ने बताया कि अनुसूचित जाति परिवारों के पास सबसे कम भूमि स्वामित्व होने के कारण, ये बाधाएं अक्सर उन्हें मजदूरी पर अधिक निर्भर बनाती हैं। इन छोटे धारकों की आजीविका में स्थायी आधार पर सुधार करने और उन्हें समान रूप से विकास प्रक्रिया में भाग लेने में सक्षम बनाने के लिए, आईसीएआर-एनसीआईपीए ने अनुसूचित जाति उपयोजना (एससीएसपी) योजना लागू की है।
कृषि महिलाओं सहित अनुसूचित जाति के बीपीएल किसानों को लाभान्वित किया गया और इन लाभार्थियों को कृषि यांत्रिक उपकरण जैसे बैटरी चालित छिड़काव मशीन, खेती में काम आने वाले पीडक नाशक व तिरपाल वितरित की गई।
विज्ञापन
केवीके के प्रभारी अधिकारी डॉ. ओमवीर सिंह ने एससीएसपी योजना की महत्ता बताई। टीम मेंबर डॉ. राकेश कुमार तथा डॉ. मनोज कुमार ने किसानों से आत्मनिर्भर बनने के लिए वस्तुओं का उपयोग करने का अनुरोध किया। संचालन कृषि विज्ञान केंद्र के विशेषज्ञ डॉ. नवीन चंद्रा ने किया।