फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Farmers' Day celebrated on the birth anniversary of Chaudhary Charan Singh, 88 farmers honoured

Meerut News: चौ. चरण सिंह की जयंती पर मनाया किसान सम्मान दिवस, 88 किसान सम्मानित

Wed, 24 Dec 2025 02:34 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 24 Dec 2025 02:34 AM IST
विज्ञापन
Farmers' Day celebrated on the birth anniversary of Chaudhary Charan Singh, 88 farmers honoured
सर छोटू राम इंजीनियरिंग कॉलेज  में आयोजित कार्यक्रम में मौजूद मुख्य अतिथि व सम्मनित किए गए किसा - फोटो : Samvad
किसानों की आय बढ़ाने और फसलों की पैदावार दोगुनी करने के लिए नई तकनीक और सही कृषि पद्धतियों का पालन बेहद जरूरी है। मंगलवार को पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह के जन्मदिन के अवसर पर सर छोटू राम इंजीनियरिंग कॉलेज परिसर में किसान सम्मान दिवस के तहत तीन दिवसीय कृषि मेला आयोजित किया गया। जिला व ब्लॉक स्तरीय प्रगतिशील 88 किसानों को प्रथम, द्वितीय पुरस्कार से सम्मानित किया गया।
विज्ञापन

कार्यक्रम का शुभारंभ भाजपा जिलाध्यक्ष हरवीर पाल और सीडीओ नूपुर गोयल ने चौधरी चरण सिंह के चित्र पर पुष्प अर्पित कर किया। जिला कृषि अधिकारी राजीव कुमार सिंह ने किसानों को समय-समय पर मिट्टी की जांच कराने और संतुलित रासायनिक खाद का प्रयोग करने की सलाह दी। बताया कि जिले में डीएपी, एमओपी और यूरिया पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध हैं, लेकिन कई बार किसान पहली सिंचाई से पहले यूरिया डाल देते हैं। सही समय पर खाद डालने से फसल को अधिक लाभ मिलता है। उन्होंने किसानों से कहा कि केवल रजिस्टर्ड दुकानों से कीटनाशक खरीदें और नकली उत्पादों की सूचना अधिकारियों को दें।
विज्ञापन

कृषि वैज्ञानिक डॉ. नवीन कटियार ने फसलों में कीट और रोग नियंत्रण के सही उपाय बताए। उन्होंने आलू, गेहूं, गन्ना, सरसों, आम और सब्जियों में रोगों से बचाव के तरीके सुझाए और फसल चक्र अपनाने से कीट प्रकोप कम होने की जानकारी दी। उप कृषि निदेशक नीलेश चौरसिया ने किसानों को सरकारी योजनाओं के माध्यम से कृषि यंत्र लेने की सलाह दी, जबकि संयुक्त कृषि निदेशक अशोक कुमार यादव ने बायो फर्टिलाइजर के लाभ बताए। पशुधन वैज्ञानिक डॉ. सोनिका ग्रेवाल ने पशुओं में बांझपन और कीट संक्रमण की समस्या पर ध्यान दिलाया। उन्होंने बताया कि पशुओं को संतुलित पोषण और समय-समय पर कीड़नाशक दवा देना आवश्यक है। तीन दिवसीय मेले में लगी स्टॉल के माध्यम से किसानों ने उन्नत बीज, खाद और यंत्रों की जानकारी ली। यह किसान मेला गुरुवार तक चलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


फसल उत्पादन में ये किसान रहे प्रथम
सम्मानित होने वाले किसानों में गेहूं उत्पादन में प्रथम शत्रुधन निवासी अछरोंडा, सरसों उत्पादन में रीता ग्राम गगोल, प्राकृतिक खेती में संजय त्यागी पांची, धान उत्पादन में ऋषिपाल ग्राम रसूलपुर, बलराज सिंह ग्राम दांदूपुर, शाकभाजी उत्पादन में सुरेन्द्र सैनी पूठी, गन्ने उत्पादन में राजेश्वरी ग्राम इकवारा, अमित कुमार ग्राम रोहटा, राहुल कुमार ग्राम दयालपुर को प्रथम पुरस्कार, प्रशंसा पत्र एवं शाल देकर सम्मानित किया गया। इन समेत पशुपालन एवं उद्यान क्षेत्र में सर्वोच्च उत्पादकता के लिए जनपद स्तर पर प्रथम एवं द्वितीय पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। पुरस्कार राशि किसानों के खाते में भेजी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed