फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Farmers create ruckus at sugarcane purchasing centre over short weighing

Meerut News: गन्ना क्रय केन्द्र पर घटतौली को लेकर किसानों का हंगामा

Sun, 23 Mar 2025 02:04 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 23 Mar 2025 02:04 AM IST
विज्ञापन
Farmers create ruckus at sugarcane purchasing centre over short weighing
सरूरपुर। करनावल स्थित बजाज शुगर मिल किनौनी के गन्ना क्रय केंद्र ए पर शनिवार को घटतौली को लेकर किसानों ने हंगामा कर दिया। काफी देर तक चले हंगामे के बाद मिल के अन्य तौल लिपिक ने किसानों को समझा बुझा कर शांत करते हुए कांटे को सही कराने का आश्वासन दिया। करनावल निवासी किसान यशपाल व सुक्रमपाल शनिवार को बजाज शुगर मिल किनौनी के क्रय केंद्र पर गन्ना आपूर्ति करने पहुंचे। क्रय केंद्र पर ट्राली का वजन कराया तो मशीन ने 37 क्विंटल 50 किलो बताया। उन्हें गन्ना कम होने का एहसास हुुआ तो वह ट्राॅली को लेकर धर्म कांटे पर गए। जहां पर गन्ने का वजन बढ़कर 38 क्विंटल 65 किलो मिला। जिसको लेकर एक ट्राॅली पर 115 किलो का अंतर पाया गया। तौल लिपिक से घटतौली होने की बात कही तो आरोप है कि तौल लिपिक ने कांटा बंद करने की धमकी दी। घटतौली को लेकर किसान व तौल लिपिक में नोकझोक हो गई। बाद में मौके पर पहुंचे अन्य तौल लिपिक ने किसानों को समझाकर शांत किया तथा कांटे की जांच कराने के बाद सही कराने का आश्वासन दिया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed