फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Farmers climbed onto the roof of the Sugarcane Building and staged a semi-nude protest.

Meerut News: गन्ना भवन की छत पर चढ़े किसान, अर्द्धनग्न होकर किया प्रदर्शन

Sat, 20 Dec 2025 02:15 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 20 Dec 2025 02:15 AM IST
विज्ञापन
Farmers climbed onto the roof of the Sugarcane Building and staged a semi-nude protest.
भारतीय किसान यूनियन के नेतृत्व में चल रहे धरने के पांचवें दिन शुक्रवार को किसान गन्ना भवन की छत पर चढ़ गए। किसानों ने छत पर ही प्रदर्शन करते हुए जिलाधिकारी के खिलाफ नारेबाजी की। इस दौरान दो किसानों ने अर्द्धनग्न होकर प्रदर्शन किया और दीवार पर चढ़ गए। पुलिसकर्मियों ने उन्हें समझाकर दीवार से उतारा। इसके बाद किसान सर्द हवा में ही छत पर धरने पर बैठ गए। किसानों ने गन्ना भवन में उप गन्ना आयुक्त, सहायक चीनी आयुक्त, जिला गन्ना अधिकारी समेत सभी कार्यालयों पर ताला डाल दिया। विभाग को कोई अधिकारी या कर्मचारी भी कार्यालय में नहीं पहुंंचा।
विज्ञापन

भाड़ा घटाने और हाड़ा बढ़ाए जाने की मांग को लेकर भारतीय किसान यूनियन के जिलाध्यक्ष अनुराग चौधरी के नेतृत्व में बीते सोमवार को किसानों ने गन्ना भवन में धरना शुरू किया गया था। शीतलहर और कोहरे के बीच किसान लगातार पांच दिन से धरने पर डटे हैं। रात में वहीं पर गद्दा डालकर सो रहे हैं। दिन में अधिकारी सभी मांगों को पूरा करने का आश्वासन देते हैं लेकिन शाम होते-होते वार्ता विफल हो जाती है। उधर किसान भी बिना मांग पूरी हुए उठने को तैयार नहीं है। किसानों ने 21 दिसंबर को महापंचायत तक का एलान कर दिया है।
विज्ञापन

छत पर चढ़े किसान, घंटों चला हंगामा
शुक्रवार को धरने की अध्यक्षता कर रहे 75 वर्षीय बुजुर्ग किसान इंद्रपाल मलिक और किसान जसबीर गन्ना विभाग के अधिकारियों के रवैये से क्षुब्ध होकर गन्ना भवन की तीसरी मंजिल पर चढ़ गए। इस बीच दो किसानों ने कपड़े उतार दिए और दीवार पर चढ़कर बैठ गए। जिलाध्यक्ष समेत कई लोगों ने उन्हें समझाकर कपड़े पहनाएं। इसके बाद सभी किसान छत पर ही धरने पर बैठ गए। यहां एसीएम मृदुला, सीओ सिविल लाइन अभिषेक ने उन्हें समझाने का प्रयास किया लेकिन वह नहीं माने। किसानों ने जिलाधिकारी और गन्ना विभाग के खिलाफ खूब नारेबाजी की। उन्होंने कहा कि गन्ना विभाग के अधिकारी सक्षम नहीं हैं। वह गन्ने की प्रजाति की पहचान तक नहीं कर पा रहे हैं तो किसानों की समस्या क्या जानेंगे। वहीं इस मौके पर धरनास्थल पर पहुंचे सहायक निबंधक सहकारिता ने सहकारी समिति की पिछले वर्ष की सब्सिडी दिलाने की हामी भरी।
विज्ञापन
विज्ञापन


भट्ठी चलती रही और बीन बजती रही
शुक्रवार को धरना स्थल पर किसानों ने बीन बजाकर समय काटा। इस दौरान एक ओर संगीत चलता रहा तो दूसरी ओर भट्ठी पर कढ़ाई चढ़ाकर पूरी सब्जी बनाई गई। दोपहर में दाल चावल और खीर भी बनाई गई। इस दौरा मेजर चिंदौड़ी, हर्ष चहल, हापुड़ जिलाध्यक्ष दिनेश खेड़ा, अनूप यादव, मोनू, बबलू, देशपाल, विनोद, वीरेंद्र, कृष्णपाल, धीरज राठी, रामकुमार समेत 300 से अधिक किसान धरनास्थल पर मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed