फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Farmers are not getting DAP, officials said there is no shortage of fertilizer

Meerut News: किसानों को नहीं मिल रही है डीएपी, अधिकारी बोले खाद की कमी नहीं

Sun, 20 Oct 2024 05:29 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 20 Oct 2024 05:29 AM IST
विज्ञापन
Farmers are not getting DAP, officials said there is no shortage of fertilizer
- किसान कर रहे हैं संपर्क और अधिकारी सुनने को तैयार नहीं
विज्ञापन

माई सिटी रिपोर्टर
मेरठ। आलू की बुवाई के लिए किसानों को डीएपी खाद नहीं मिल रही है। इसे लेकर किसानों का आक्रोश फूटने लगा है। उधर, सहकारिता विभाग के अधिकारी जिलेभर में खाद की कमी न होने की बात कर रहे हैं। अधिकारियों का तर्क है कि किसान जरूरत से अधिक खाद लेने का दबाव बनाते हैं, जिस कारण कुछ समितियों पर समस्या खड़ी हो रही है। सोमवार के बाद यह समस्या भी खत्म करने का प्रयास है।

आलू की बुवाई चल रही है। इसके बाद गेहूं की बुवाई भी शुरू होने वाली है। फसलों की बुवाई के दौरान डीएपी, एनपीके की अधिक खपत होती है। इस कारण प्रतिवर्ष इस दौरान खाद की कमी होती है। इसके बावजूद प्रशासन समय रहते डीएपी और एनपीके खाद की व्यवस्था नहीं करता है। जिसका परिणाम अब सामने आ रहा है। जिलेभर में 84 सहकारी समितियां हैं। किसानों का आरोप है कि इनमें से अधिकतर समितियों पर डीएपी की कमी है। समितियों पर कम संख्या में खाद के बोरे आपूर्ति किए जाने के कारण किसानों को पर्याप्त खाद नहीं मिल पाता है। इस कारण फसलों की बुवाई में दिक्कत आती है। एक सप्ताह से जिलेभर में डीएपी की किल्लत है। एक दिन पहले ही खरखौदा क्षेत्र की कैली सहकारी समिति पर किसानों ने खाद वितरण को लेकर हंगामा किया। हालांकि सहकारिता विभाग के अधिकारियों का कहना है कि कैली समिति पर पर्याप्त एनपीके भेजी जा चुकी है। सोमवार के बाद डीएपी भी भेजी जाएगी। जिलेभर में भले ही खाद न मिलने से किसान परेशान हों, लेकिन अपर जिला सहकारी अधिकारी मनोज कुमार का कहना है कि जिलेभर में उर्वरक की कोई कमी नहीं हैं। किसान आलू की बुवाई में इस्तेमाल होने वाले खाद के अलावा गेहूं की बुवाई के लिए भी अभी खाद लेना चाहते हैं। इस कारण कुछ समितियों पर दिक्कत आ रही है। रविवार या सोमवार को डीएपी खाद की आपूर्ति होने वाली है। सभी समितियों पर खाद भेजी जाएगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed