फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Farmers angry over illegal mining in Ikwara, demand action from DM

Meerut News: इकवारा में अवैध खनन से किसानों में रोष, डीएम से कार्रवाई की मांग

Tue, 31 Mar 2026 09:13 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 31 Mar 2026 09:13 PM IST
विज्ञापन
Farmers angry over illegal mining in Ikwara, demand action from DM
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

हस्तिनापुर। क्षेत्र के गांव इकवारा में अवैध खनन को लेकर किसानों में भारी रोष व्याप्त है। इस संबंध में सैफपुर कर्मचंदपुर निवासी नीटू शर्मा, धर्मपाल, तरुण, अशोक, महीपाल व इंद्रपाल समेत अन्य किसानों ने जिलाधिकारी को शिकायत पत्र देकर कार्रवाई की मांग की है।

शिकायतकर्ताओं का आरोप है कि आसपास के गांव के कुछ किसान अपने खेतों में अवैध रूप से मिट्टी का खनन कर रहे हैं। इतना ही नहीं उन्होंने खेतों के साथ-साथ गांव के सार्वजनिक चकरोड (रास्ते) में भी खुदाई कर दी है, जिससे ग्रामीणों को आवागमन में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

किसानों का कहना है कि उन्होंने अवैध खनन का विरोध किया तो संबंधित लोगों ने अभद्र व्यवहार करते हुए धमकी दी। आरोप है कि उन्होंने कहा कि जहां शिकायत करनी है कर लो, ऊपर तक पैसे दे रखे हैं, कोई कुछ नहीं बिगाड़ सकता। साथ ही शिकायत करने पर अंजाम भुगतने की चेतावनी भी दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

पीड़ित किसानों ने बताया कि जिस भूमि पर खनन किया जा रहा है, वह वन विभाग की संरक्षित (सेंक्चुअरि) क्षेत्र में आती है। इसके बावजूद खुलेआम खनन जारी है। अधिक गहराई तक खुदाई होने से आसपास के खेतों की सिंचाई व्यवस्था प्रभावित होने की आशंका है, जिससे भविष्य में खेती करना मुश्किल हो सकता है।

किसानों ने जिलाधिकारी से तत्काल हस्तक्षेप कर अवैध खनन पर रोक लगाने और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने की मांग की है, ताकि किसानों की जमीन और आजीविका सुरक्षित रह सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed