{"_id":"68dfc299983500040401e26e","slug":"farmers-anger-erupted-at-the-food-warehouse-meerut-news-c-73-1-smrt1029-105240-2025-10-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut News: खाद्य गोदाम पर फूटा किसानों का गुस्सा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut News: खाद्य गोदाम पर फूटा किसानों का गुस्सा
विज्ञापन
खरखौदा। कस्बे में मोहिउद्दीनपुर गन्ना समिति के खाद गोदाम पर धांधली का आरोप लगाते हुए किसानों ने किया हंगामा। गोदाम पर खाद बोरे कम से और किसान अधिक संख्या में पहुंचने के कारण यह स्थिति बनीं।
खरखौदा क्षेत्र आलू की बेल्ट है। क्षेत्र के बड़े-बड़े किसान आलू की अधिक बुवाई करते हैं। किसान पहले एक एकड़ आलू की बुवाई के लिए पांच बोरे डीएपी का प्रयोग करता था, लेकिन अब खाद की किल्लत के चलते किसानों को उचित खाद नहीं मिल पा रहा है। इस कारण आए दिन किसानों द्वारा खाद्य वितरण केंद्र पर धांधली का आरोप लगाते हुए हंगामा किया जा रहा है। खाद की स्थिति यह है कि गोदाम पर खाद के बोरे 400 ही हैं और खाद लेने वाले लाइन में 1000 किसान लगे हैं। आलू की बुवाई के साथ-साथ क्षेत्र में इस समय सरसों व गन्ने की बुवाई भी होगी।
शुक्रवार को कस्बे में मढ़िया रोड पर मोहिउद्दीनपुर गन्ना समिति के खाद गोदाम पर डीएपी व यूरिया का वितरण होना था। दिन निकलते ही हजारों की संख्या में किसान गोदाम पर पहुंच गए। किसानों ने गोदाम इंचार्ज अनुज कुमार पर धांधली का आरोप लगाते हुए हंगामा किया, लेकिन बाद में मामला शांत हो गया।