फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Farmers and youth are most troubled: Vishal Chaudhary

किसान और नौजवान सबसे अधिक परेशान : विशाल चौधरी

Sun, 03 May 2026 08:04 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 03 May 2026 08:04 PM IST
विज्ञापन
Farmers and youth are most troubled: Vishal Chaudhary
अमर उजाला...किसान नौजवान बचाआे यात्रा के सम्बंध में कांग्रेस कार्यालय पर जानकारी देते संयोजक अव
- सहारनपुर से एक मई को शुरू हुई यात्रा छह को पहुंचेगी मेरठ
विज्ञापन

माई सिटी रिपोर्टर
मेरठ। देश का किसान और नौजवान आज सबसे ज्यादा परेशान है। सरकार की गलत नीतियों ने युवाओं के भविष्य को अंधकार में धकेल दिया है। अग्निवीर योजना युवाओं के साथ अन्याय है, जिसे तुरंत वापस लिया जाना चाहिए। रविवार को बुढ़ाना गेट स्थित पार्टी कार्यालय पर युवा कांग्रेस के प्रदेश प्रभारी एवं राष्ट्रीय सचिव विशाल चौधरी ने पत्रकारवार्ता में ये बातें कहीं।
उन्होंने कहा कि एक मई को सहारनपुर से शुरू हुई किसान-नौजवान बचाओ यात्रा 6 मई को मेरठ पहुंचेगी। यात्रा के संयोजक एवं पूर्व जिला अध्यक्ष अवनीश काजला ने कहा कि किसान-नौजवान बचाओ यात्रा का उद्देश्य सरकार को जगाना है। किसान को उसकी फसल का सही मूल्य नहीं मिल रहा और नौजवान बेरोजगारी व पेपर लीक से परेशान है। यह यात्रा जनता की आवाज बनकर सरकार तक पहुंचेगी। महानगर अध्यक्ष रंजन शर्मा ने कहा कि मेरठ में इस यात्रा का ऐतिहासिक स्वागत किया जाएगा। कांग्रेस पार्टी हमेशा से किसान और नौजवानों के साथ खड़ी रही है और आगे भी उनके हक की लड़ाई लड़ती रहेगी।
विज्ञापन

कोऑर्डिनेटर रजत यादव ने कहा कि पूरे प्रदेश में इसे व्यापक जनसमर्थन मिल रहा है। उन्होंने बताया कि यह यात्रा केंद्र सरकार की किसान एवं नौजवान विरोधी नीतियों के खिलाफ निकाली जा रही है। मेरठ कोऑर्डिनेटर विशाल वशिष्ठ एवं जाहिद अंसारी, सुमित विकल, रवि कुमार, फरहान चौधरी, सचिन शर्मा, मुजाहिद अजीम प्रधान आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed