फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Farmer was killed on the highway in the envy of the election of the Prime Minister

प्रधानी के चुनाव की रंजिश में हुई हाईवे पर किसान की हत्या

Fri, 06 May 2022 02:00 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 06 May 2022 02:00 AM IST
विज्ञापन
Farmer was killed on the highway in the envy of the election of the Prime Minister
प्रधानी के चुनाव की रंजिश में हुई हाईवे पर किसान की हत्या
विज्ञापन

मोदीपुरम। कंकरखेड़ा में बुधवार रात करीब दो बजे शादी समारोह से लौटते समय नेशनल हाईवे (एनएच) 58 पर किसान वीरेंद्र की हत्या के मामले में पुलिस ने ग्राम प्रधान शिवकुमार समेत तीन लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली है। पुलिस का दावा है कि ग्राम प्रधान चुनाव की रंजिश में यह वारदात हुई है।
जेवरी गांव निवासी बिसम्बर के बेटे वीरेंद्र सिंह (42) और ज्ञानेंद्र बुधवार की रात शगुन फार्म हाउस में अपने रिश्तेदार अनिल के बेटे आकाश की शादी में शामिल होने के लिए गए थे। इनके साथ साधारणपुर निवासी सुबोध और इंचौली के भूषण भी थे। रात करीब दो बजे वीरेंद्र और भूषण बाइक से घर लौट रहे था। वीरेंद्र के भाई ज्ञानेंद्र ने पुलिस को तहरीर देते हुए बताया कि हाईवे पर कार सवार जेवरी गांव के प्रधान शिब्बु उर्फ शिवकुमार, कृष्ण उर्फ ओमकार व एक अज्ञात ने दोनों को रोक लिया। आरोपियों ने वीरेंद्र को धारदार हथियार व लाठी डंडों से जमकर पीटा। भूषण ने किसी तरह भागकर जान बचाई। अस्पताल में डॉक्टरों ने वीरेंद्र को मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को ज्ञानेंद्र की तहरीर पर पुलिस ने ग्राम प्रधान शिब्बू उर्फ शिवकुमार, कृष्ण व एक अज्ञात के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली है। थाना प्रभारी सुबोध कुमार सक्सेना का कहना है कि प्रथमदृष्ट्या मामला चुनावी रंजिश से जुड़ा है। आरोपियों की तलाश दबिश दी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

धमकी: एक को तो मार दिया, बाकी को बाद में मार देंगे
वीरेंद्र के भाई ज्ञानेंद्र ने पुलिस को बताया जाते समय धमकी दे गए आरोपी
मोदीपुरम। किसान वीरेंद्र के भाई ज्ञानेंद्र का आरोप है कि शिब्बू और कृष्ण उर्फ ओमकार ने भागते समय फायर भी किया। आरोप है कि जाते हुए शिब्बू ने धमकी दी कि एक को मार दिया है, अगर कार्रवाई की तो बाकी को बाद में मार देंगे।
ज्ञानेंद्र ने पुलिस को बताया कि करीब एक साल पहले हुए प्रधानी के चुनाव मे वीरेंद्र ने ग्राम प्रधान शिब्बू उर्फ शिवकुमार के खिलाफ वाली पार्टी को चुनाव लड़ाया था। चुनाव में दोनों पक्षों में मारपीट भी हुई थी। तभी से रंजिश थी। आरोप है कि ग्राम प्रधान शिवकुमार ने एक दरोगा के साथ भी हाथापाई कर डंडे से वार किए थे। इस मामले में भी कंकरखेडा थाने पर रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी।
गमगीन माहौल में अंतिम संस्कार
वीरेंद्र के कुनबे के लोगों में गम और आक्रोश है। बृहस्पतिवार को वीरेंद्र का शव अंतिम संस्कार के लिए जेवरी गांव लाया गया तो परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। वीरेंद्र की शादी करीब 21 साल पहले विरेंद्री से हुई थी। उनके तीन बच्चे, बेटा सूर्यांश, बेटी पायल और सोनिया हैं।
शादी में खूब झूमे थे वीरेंद्र
वीरेंद्र रिश्तेदार अनिल के बेटे आकाश की शादी में खूब झूमे थे। पुलिस ने शादी समारोह की फुटेज भी ली हैं। इनमें वीरेंद्र डांस करते दिखाई दे रहे हैं। वीरेंद्र के भांजे सागर कसाना को सीएम योगी आदित्यनाथ ने विवेकानंद यूथ अवार्ड से से सम्मानित किया था। वीरेंद्र ने यह फोटो अपनी फेसबुक वॉल पर भी डाल रखी थी।

सीसीटीवी फुटेज खंगाले, गाड़ी की नहीं हुई पहचान
मोदीपुरम। इंस्पेक्टर कंकरखेडा सुबोध कुमार सक्सेना ने बताया कि रात में खिर्वा रोड, पंट्रोल पंप पर जहां से वीरेंद्र गए है, वहां लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली गई हैं। रात में वीरेंद्र की बाइक का पीछा करती एक कार तो दिखाई दे रही है पर अंधेरा होने की वजह से नंबर नहीं दिखा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed