फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   farmer lock the highway after seen sugercnae waitting close in purchase centre

गन्ना क्रय केंद्र पर तौल बंद मिलने पर किसानों ने हाइवे जाम किया

Sat, 23 May 2020 01:12 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 23 May 2020 01:12 AM IST
विज्ञापन
farmer lock the highway after seen sugercnae waitting close in purchase centre
सरधना। दबथुवा स्थित दौराला चीनी मिल के गन्ना क्रय केंद्र पर शुक्रवार को तौल बंद होने को लेकर किसानों ने जमकर हंगामा किया। केंद्र पर तौल लिपिक नहीं मिलने पर पर किसानों ने 15 मिनट के लिए हाइवे जाम कर दिया। मिल अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर किसानों को आश्वासन दिया। जिसके बाद किसानों ने जाम खोला ।
विज्ञापन

दौराला चीनी मिल से जुडे़ क्रय केंद्र पर तौल को लेकर किसान परेशान हैं। क्रय केंद्र पर कभी तौल की जाती है तो अचानक से बंद कर दी जाती है। वहीं पेराई सत्र का अंतिम दौर है, खेतों में गन्ना बचा है। जिसके चलते किसान परेशान हैं। शुक्रवार को दबथुवा में गन्ना क्रय केंद्र पर लिपिक नहीं था जिसके चलते तौल बंद थी। वहीं, चर्चा उठी की चीनी मिल ने तौल बंद करा दी है। नाराज किसान गन्ने से लदी ट्रैक्टर-ट्रॉली व भैंसा-बुग्गी लेकर क्रय केंद्र पहुंचे गए। किसानों ने मेरठ-करनाल हाइवे बंद कर दिया। जाम की सूचना पर पुलिस भी पहुंच गई। इसी बीच दौराला चीनी मिल के सहायक प्रबंधक नरेश कुमार भी पहुंच गए और किसानों से वार्ता की। करीब पंद्रह मिनट तक हाइवे जाम रहा। उन्होंने किसानों को बताया कि जब तक खेतों में गन्ना है मिल चालू रखा जाएगा। अधिकारी के मुताबिक मौके पर मौजूद चार किसानों के पास ही पर्ची थी, जबकि काफी संख्या में किसान बिना पर्ची के ही गन्ना लेकर पहुंचे थे। उन्होंने बताया कि ऐसे किसान जिनका गन्ना नहीं बचा है उनकी पर्ची बंद की जाएंगी और जिनके पास अधिक गन्ना बचा है उनकी पर्चियां बढ़ाई जाएंगी। सहायक प्रबंधक नरेश कुमार ने किसानों को शनिवार से तौल शुरू कराने की बात कही। जिसके बाद किसान वाहनों को लेकर वापस चले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed