फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Farmer leaders remained under house arrest for 18 hours ahead of the Governor's programme.

Meerut News: राज्यपाल के कार्यक्रम से पहले किसान नेता 18 घंटे रहे नजरबंद

Mon, 20 Jul 2026 08:22 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 20 Jul 2026 08:22 PM IST
विज्ञापन
Farmer leaders remained under house arrest for 18 hours ahead of the Governor's programme.
खरखौदा में धरना दे रहे किसान की समिति के अध्यक्ष को उसी के आवास पर नजर बंद करे हुए पुलिस (किसान
- 20 माह से धरनारत किसानों में रोष, बोले- आवाज दबाने का प्रयास, आंदोलन तेज करने की चेतावनी
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
खरखौदा। दूसरे चरण के लिए प्रस्तावित भूमि अधिग्रहण के विरोध में धरना दे रहे किसान संघर्ष समिति के अध्यक्ष सोपाल बाबूजी को करीब 18 घंटे तक उनके आवास पर नजरबंद रखा गया। धरनारत किसानों ने इसे लोकतांत्रिक अधिकारों का हनन बताया।
सरदार वल्लभभाई पटेल कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय, मोदीपुरम में सोमवार को आयोजित राज्यपाल आनंदीबेन पटेल के कार्यक्रम से पहले खरखौदा पुलिस ने उन्हें नजरबंद किया। खरखौदा के छतरी मोड़ पर किसान संघर्ष समिति के बैनर तले पिछले करीब 20 माह से लगातार गांव खड़खड़ी, छतरी व गोविंदपुर के करीब 800 किसान औद्योगिक गलियारे के दूसरे चरण के लिए प्रस्तावित भूमि अधिग्रहण का विरोध करते हुए लगातार धरना दे रहे हैं।
विज्ञापन

किसानों का आरोप है कि रविवार रात करीब 9:00 बजे खरखौदा पुलिस किसान संघर्ष समिति के अध्यक्ष सोपाल बाबूजी के आवास पर पहुंची और उन्हें घर से बाहर निकलने से रोक दिया। पुलिसकर्मी पूरी रात और सोमवार दोपहर तक उनके आवास पर तैनात रहे। सोमवार को अपराह्न करीब 3:00 बजे पुलिस वहां से हटी। सोपाल बाबूजी का कहना है कि उन्हें किसी प्रकार का लिखित आदेश नहीं दिखाया और बिना किसी कानूनी प्रक्रिया के करीब 18 घंटे तक घर में ही नजरबंद रखा गया। उनका आरोप है कि प्रशासन किसानों की आवाज को दबाने का प्रयास कर रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीओ किठौर सौम्या अस्थाना का कहना है कि राज्यपाल के कार्यक्रम को देखते हुए सुरक्षा और कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए एहतियात के तौर पर आवश्यक कदम उठाए गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed