{"_id":"6849d0f4387f885fc908af97","slug":"farmer-leader-sent-to-jail-for-demanding-money-from-sdm-meerut-news-c-27-1-smrt1025-151992-2025-06-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"एसडीएम से धन की मांग करने पर किसान नेता को भेजा जेल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एसडीएम से धन की मांग करने पर किसान नेता को भेजा जेल
Thu, 12 Jun 2025 12:24 AM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ
संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ
Updated Thu, 12 Jun 2025 12:24 AM IST
विज्ञापन
धामपुर। किसान सम्मेलन के नाम पर एसडीएम धामपुर रितु रानी से रुपयों की मांग करने पर आरोपी शिवांश चौधरी को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया। आरोपी ने खुद को भाकियू भानु गुट का मंडल महासचिव बताया था। उधर, भाकियू भानु गुट के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष धामपुर निवासी चंद्र प्रकाश चौहान का कहना है कि आरोपी से उनके संगठन का कोई लेना-देना नहीं है।
एसडीएम ने बताया कि नौ जून को थाना क्षेत्र के गांव मटौरा मान निवासी शिवांश चौधरी ने खुद को भाकियू भानु गुट का मंडल महासचिव बताते हुए किसान सम्मेलन के खर्च के नाम पर उनसे धन की मांग की थी। उनके द्वारा इस मामले की शिकायत पुलिस में की गई। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार करने के बाद एसडीएम कोर्ट में पेश किया।
उन्होंने आरोपी को प्रशासनिक अधिकारी से किसान सम्मेलन के नाम पर रुपये मांगने के आरोप में 14 दिन के लिए जेल भेज दिया। बताया गया कि शिवांश चौधरी के पिता भाकियू भानु गुट के मंडल महासचिव थे। दो साल पहले हार्ट अटैक से मौत हो गई थी। इसके बाद शिवांश को मंडल महासचिव बनाया गया था। संगठन के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष ने कहा कि उनके संगठन में कोई ऐसा व्यक्ति नहीं है तो इस तरह चंदा वसूली करे।