Meerut: मेरठ-करनाल हाईवे पर अज्ञात वाहन की टक्कर से किसान की मौत
मेरठ-करनाल हाईवे पर रिठाली चौपले के पास अज्ञात वाहन की टक्कर से 58 वर्षीय किसान की मौत हो गई। शव डिवाइडर के बीच लहूलुहान हालत में मिला।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मेरठ-करनाल हाईवे पर सोमवार को एक दर्दनाक हादसे में 58 वर्षीय किसान की जान चली गई। यह हादसा रिठाली चौपले के पास हुआ, जहां एक अज्ञात वाहन ने किसान को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि किसान की मौके पर ही मौत हो गई।
हादसे के बाद किसान का शव खून से लथपथ डिवाइडर के बीच पड़ा मिला। राहगीरों ने जब शव देखा तो पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही सरूरपुर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर शिनाख्त की कोशिश शुरू की।
शिनाख्त के दौरान मृतक की पहचान गोटका गांव निवासी जयप्रकाश (58) पुत्र रामचंद्र के रूप में हुई। पुलिस ने परिजनों को सूचना दी और पंचनामा भरकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
पुलिस अब अज्ञात वाहन और चालक की तलाश कर रही है। आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं। घटना के बाद से गांव में शोक का माहौल है।