फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Farmer getting plowed in the field attacked, tractor driver also injured

खेत में जोताई करवा रहे किसान पर हमला, ट्रैक्टर चालक भी घायल

Tue, 29 Jun 2021 01:03 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 29 Jun 2021 01:03 AM IST
विज्ञापन
Farmer getting plowed in the field attacked, tractor driver also injured
खेत में जोताई करवा रहे किसान पर हमला, ट्रैक्टर चालक भी घायल
विज्ञापन

सरधना। गांव नंगला आर्डर में खेत की जुताई करने गए किसान पर गांव के ही कुछ लोगों ने लाठी डंडों से हमला कर दिया। बीच बचाव के लिए ट्रैक्टर चालक को हमला कर घायल कर दिया। घायलों को उपचार के लिए सीएचसी में भर्ती कराया गया है।
नंगला आर्डर निवासी विक्की पुत्र मैनपाल ने गांव में ही एक व्यक्ति का खेत ठेके पर लिया हुआ है। वह गांव के ही ट्रैक्टर चालक रमन त्यागी के साथ सोमवार सुबह खेत की जुताई करने गया था। आरोप है कि जिस समय वह जुताई करा रहा था तो कुछ लोग वहां पहुंचे और उससे कहा कि वह ठेके पर ली गई इस जमीन को छोड़ दे। वह उस जमीन को ठेके पर लेना चाहते हैं। यह कहते हुए उस पर हमला बोल दिया। उसे मारपीट कर घायल कर दिया। बीच बचाव के लिए आए ट्रैक्टर चालक रमन त्यागी को भी मारपीट कर घायल कर दिया।
विज्ञापन

आरोपी ठेके पर लिए खेत को नहीं छोड़ने पर जान से मारने की धमकी देते हुए मौके से फरार हो गए। गंभीर रूप से घायल विक्की व रमन त्यागी दोनों को सीएचसी में भर्ती कराया गया है। इस मामले में पीड़ित पक्ष ने थाने में तहरीर दी है। समाचार लिखे जाने तक कुछ लोग दोनों पक्षों में समझौता कराने के प्रयास में जुटे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed