फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Farmer families should get financial help, action should be taken against officials: Tikait

किसान परिवार को मिले आर्थिक मदद, अधिकारियों पर हो कार्रवाई : टिकैत

Thu, 12 Jun 2025 01:38 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 12 Jun 2025 01:38 AM IST
विज्ञापन
Farmer families should get financial help, action should be taken against officials: Tikait
मेरठ..कंवलजीत..एमडीए द्वारा प्रगति नगर निवासी किसान की जमीन पर बुलडोजर चलने को लेकर किसान ने कि
मेरठ। गंगानगर क्षेत्र में मेरठ विकास प्राधिकरण के अधिकारियों द्वारा भूमि की पैमाइश करने और बाद में किसान मनोहर की आत्महत्या के मामले में भाकियू के राष्ट्रीय प्रवक्ता चौधरी राकेश टिकैत बुधवार को कमिश्नर हृषिकेश भास्कर यशोद से मिलने पहुंचे। उन्होंने किसान को आत्महत्या के लिए उकसाने, उत्पीड़न करने का आरोप लगाया। उन्होंने पीडि़त परिवार को आर्थिक सहायता राशि दिलाकर दोषी अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन

राकेश टिकैत ने कहा कि किसान की मौत अधिकारियों के दबाव में हुई है। जबरदस्ती किसान की भूमि पर कब्जा करने का काम किया गया। उसे आत्महत्या के लिए उकसाया गया। उन्होंने कहा कि किसानों के साथ अन्याय ठीक नहीं है। इसके लिए किसान आंदोलन भी करेंगे। इस प्रकरण में शामिल मेडा के अधिकारियों पर कार्रवाई होनी चाहिए। कमिश्नर ने अपर आयुक्त अमित कुमार के नेतृत्व में जांच कमेटी का गठन कर शीघ्र ही जांच रिपोर्ट जारी करने का आश्वासन दिया। इसके बाद चौधरी राकेश टिकैत और जिलाध्यक्ष अनुराग चौधरी ने कलेक्ट्रेट पहुंचकर जिलाधिकारी वीके सिंह से भी मुलाकात की। किसानों की समस्याओं को प्राथमिकता से निपटाने की मांग की।
विज्ञापन

--------

छोटे किसानों की जमीन कब्जा कर व्यापारियों देने का आरोप लगाया
- कमिश्नर से मुलाकात के बाद मीडिया से बातचीत में चौधरी राकेश टिकैत ने कहा कि अधिकारियों की व्यापारियों से सांठगांठ है। छोटे किसानों की जमीन जबरन कब्जाकर व्यापारियों को दी जा रही हैं। व्यापारियों की जमीनों को अर्जन मुक्त किया जा रहा है। अधिकारी न्यायपालिका के आदेश को दरकिनार कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि अधिकारी सुप्रीम कोर्ट और हाइकोर्ट के आदेशों को ताक पर रखकर पूंजीपतियों के साथ खड़े हैं। उन्होंने बताया कि शीघ्र ही हरिद्वार में चिंतन शिविर होगा। इसके बाद मृतक किसान मनोहर के मामले में उचित कार्रवाई न होने पर किसानों की बड़ी पंचायत करेंगे। पीड़ित किसानों को न्याय नही मिल रहा है। उन्होंने कहा कि मृतक किसान मनोहर के परिजनों को उचित आर्थिक सहायता और एक सदस्य को सरकारी योजनाओं का लाभ दिया जाए। दोषी अधिकारियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाए। इस दौरान जिलाध्यक्ष अनुराग चौधरी, सनी प्रधान,हर्ष चहल, बबलू सिसौला, मनोज , राजबीर, विपुल जोहल, डीके,मनोज , राजबीर ,हरेश, बबलू गुर्जर , प्रशांत त्यागी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


घर पहुंचकर दी सांत्वना
- भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय प्रवक्ता चौधरी राकेश टिकैत, जिलाध्यक्ष अनुराग चौधरी एवं अन्य कार्यकर्ताओं के साथ साकेत प्रगति नगर स्थित मृतक किसान मनोहर के घर पहुंचे। उन्होंने पीड़ित परिवार की तीनों बेटियों से मिलकर दुख जताया। उन्होंने किसान परिवार को न्याय दिलाने का आश्वासन दिया। भाकियू नेता यहां से पीड़ित परिजनों और किसानों को लेकर मंडलायुक्त कार्यालय पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed