{"_id":"6302989a25b18e72c90ec5f6","slug":"farmer-dies-due-to-drowning-in-tubewell-tank-bhesuma-news-mrt601949635","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्यूबवेल के हौज में डूबने से किसान मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्यूबवेल के हौज में डूबने से किसान मौत
विज्ञापन
ट्यूबवेल के हौज में डूबने से किसान मौत
बहसूमा। फिरोजपुर गांव में एक व्यक्ति की ट्यूबवेल के हौज में डूबने से संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेने का प्रयास किया, लेकिन परिजनों ने हादसा बताते हुए शव का पोस्टमार्टम कराने से इन्कार कर दिया। परिजनों ने देर शाम गांव के श्मशान घाट में शव का अंतिम संस्कार कर दिया।
गांव फिरोजपुर निवासी राजकुमार उर्फ शेट्ठी (30) पुत्र हृदय सिंह रविवार दोपहर गांव में ही मेरठ-पौड़ी मार्ग पर स्थित किसान प्रवीण की ट्यूबवेल पर नहाने गया था। ट्यूबवेल के हौज में नहाते समय उसकी संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। शेट्ठी पांच भाइयों में चौथे नंबर का अविवाहित था। उसके एक भाई बबलू की कुछ वर्ष पूर्व आकस्मिक मौत हो चुकी है।
ग्रामीणों ने बताया कि रविवार को वह शराब पीकर ट्यूबवेल पर नहाने गया था। नहाते समय संदिग्ध परिस्थितियों में उसकी मौत हो गई। थाना प्रभारी निरीक्षक महावीर सिंह ने बताया है कि परिजनों ने इत्तेफाकिया हादसा बताते हुए पोस्टमार्टम कराने से इन्कार कर दिया।