फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Farmer dies after being electrocuted

Meerut News: निर्माण कार्य तेज करने के निर्देश दिए

Mon, 06 Apr 2026 08:30 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 06 Apr 2026 08:30 PM IST
विज्ञापन
Farmer dies after being electrocuted
सरधना। नगर पालिका की अधिशासी अधिकारी दीपिका शुक्ला ने सोमवार को नगर के विभिन्न क्षेत्रों का भ्रमण कर साफ-सफाई और निर्माण कार्यों का स्थलीय निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने निर्माण कार्यों को तेजी से पूरा कराने के निर्देश दिए। उन्होंने मोहल्ला घोसियान में नाला निर्माण का जायजा लिया। मोहल्ला भातवाड़ा में कच्चे नाले का निरीक्षण कर उसका एस्टीमेट तैयार करने के लिए कहा गया। चौड़े रोड पर नाले की सफाई के लिए स्लैब हटाने और लोहे का जाल लगाने को कहा गया। इसके अलावा मोहल्ला देवीगंज में जलभराव की समस्या के समाधान के लिए नाली निर्माण कराने के निर्देश दिए गए। क्षेत्रों में जल निकासी व्यवस्था सुधारने के लिए नाले के निर्माण और सफाई पर विशेष ध्यान देने को कहा गया। अधिशासी अधिकारी ने नगर में साफ-सफाई व्यवस्था दुरुस्त रखने और सभी निर्माण कार्यों को शीघ्र पूरा करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed