फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Farmer crushed by bus outside Bhaisali station, dragged for 10 metres

Meerut News: भैसाली अड्डे के बाहर बस ने किसान को कुचला, 10 मीटर तक घसीटा

Sun, 01 Feb 2026 02:48 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 01 Feb 2026 02:48 AM IST
विज्ञापन
Farmer crushed by bus outside Bhaisali station, dragged for 10 metres
मेरठ..कंवलजीत..भैंसाली रोडवेज के सामने रोडवेज बस ने एक व्यक्ति को कुचला मोके पर हुई व्यक्ति की
सदर थाना क्षेत्र स्थित भैसाली बस अड्डे के बाहर शनिवार सुबह 37 वर्षीय किसान नितिन कुमार को एक अनुबंधित बस ने कुचल दिया। बस चालक करीब 10 मीटर तक उन्हें घसीटता हुआ ले गया। इससे नितिन की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद आरोपी चालक बस छोड़कर फरार हो गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार पल्लवपुरम थाना क्षेत्र के धंजू गांव निवासी नितिन कुमार पुत्र वेदप्रकाश शुक्रवार को किसी काम से मेरठ आए थे। शनिवार सुबह वह घर जाने के लिए भैसाली अड्डे के बाहर वाहन का इंतजार कर रहे थे। इसी दौरान वैशाली डिपो की एक अनुबंधित बस सवारियां भरकर अड्डे से बाहर निकल रही थी। चालक ने लापरवाही से बस चलाते हुए सड़क किनारे खड़े नितिन को जोरदार टक्कर मार दी और उन्हें लगभग 10 मीटर तक घसीटता हुआ ले गया। राहगीरों के शोर मचाने पर चालक ने बस रोकी लेकिन तब तक नितिन की सांसें थम चुकी थीं। हादसे के बाद चालक मौके पर ही बस छोड़कर भाग गया। हादसे के कारण बस अड्डे के बाहर जाम की स्थिति बन गई जिसे पुलिस ने मौके पर पहुंचकर सुचारू कराया।
विज्ञापन


परिजनों ने आरोपी बस चालक के खिलाफ थाने में तहरीर दी है। सीओ कैंट नवीना शुक्ला ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। तहरीर के आधार पर प्राथमिकी दर्ज की जा रही है और फरार चालक की तलाश के लिए पुलिस टीमें लगा दी गई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन



परिवार में मचा कोहराम

नितिन खेती-किसानी कर अपने परिवार का भरण-पोषण करते थे। उनकी शादी करीब आठ साल पहले अर्चना से हुई थी और उनकी दो छोटी बेटियां हैं। पुलिस ने नितिन की जेब से मिले मोबाइल के जरिए परिजनों को सूचना दी। मौत की खबर मिलते ही पत्नी अर्चना और अन्य परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed