फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Farmer crossing the highway dies due to car collision

Meerut News: हाईवे पार कर रहे किसान की कार की टक्कर से मौत

Tue, 13 Jun 2023 01:10 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 13 Jun 2023 01:10 AM IST
विज्ञापन
Farmer crossing the highway dies due to car collision
दौराला। सकौती में हाईवे पार कर रहे किसान नरेश (60) को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। गंभीर रूप से घायल किसान को मोदीपुरम स्थित अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई। सूचना मिलने पर परिजनों में कोहराम मच गया। परिजनों ने पोस्टमार्टम कराने से इन्कार कर दिया।
विज्ञापन

सकौती गांव निवासी नरेश पुत्र पीतम खेती करते थे। सोमवार को वह स्कूटी पर सवार होकर किसी काम से गए थे। लौटते समय उन्होंने हाईवे किनारे अपनी स्कूटी खड़ी कर दी और दूसरी दिशा में खड़े अपने परिचित से मिलने के लिए पैदल ही हाईवे पार करने लगे। इसी दौरान एक कार ने उन्हें टक्कर मार दी। जिस कारण वह गंभीर रूप से घायल हो गए। लोगों ने उन्हें घायल अवस्था में सीएचसी दौराला में भर्ती कराया। जहां से मोदीपुरम स्थित अस्पताल रेफर कर दिया गया। नरेश ने उपचार के दौरान अस्पताल में दम तोड़ दिया। सूचना मिलने पर परिजनों में कोहराम मच गया। पत्नी कुसुम का रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन

वहीं, पिता की मौत की सूचना पर उनके दोनों बेटे गांव के लिए रवाना हो गए। अस्पताल पहुंचे परिजनों ने पोस्टमार्टम कराने से इन्कार कर दिया। पुलिस ने पंचनामा की कार्रवाई कर शव परिजनों को सौंप दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

मृतक नरेश के दो पुत्र नितिन, सचिन व बेटी रेनू है। बड़ा बेटा नितिन पुणे में आईटी कंपनी में कार्यरत है। जबकि, छोटा बेटा सचिन कृषि मंत्रालय में क्लर्क के पद पर तैनात हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed