फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Farmer committing suicide due to debt

कर्ज से परेशान किसान ने की आत्महत्या

Sun, 17 Nov 2019 11:45 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 17 Nov 2019 11:45 PM IST
विज्ञापन
Farmer committing suicide due to debt
हीमपुरदीपा क्षेत्र के ग्राम सलेमपुर खादर में आत्मत्या करने वाले किसान का फाइल फोटो। - फोटो : BIJNOR
कर्ज से परेशान किसान ने की आत्महत्या
विज्ञापन

हीमपुर दीपा(बिजनौर)। सलेमपुर खादर गांव में कर्ज से परेशान किसान ने अपने ही खेत में शीशम के पेड़ से फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। किसान पर 30 हजार रुपये का कर्ज था। पुुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
रविवार दोपहर करीब एक बजे गांव के बच्चे जंगल से चारा लेने गए थे। जंगल में उन्हेें एक शव पेड़ पर दुपट्टे के सहारे लटका हुआ दिखा। सूचना पर ग्रामीण दौड़े और पुलिस को बुला लिया। पुलिस ने आकर शव को उतारा। शव की शनाख्त रणवीर सिंह (38) निवासी सलेमपुर खादर के रूप में हुई। ग्रामीणों ने बताया कि रणवीर की पत्नी मायके गई हुई थी। परिवार के अन्य सदस्य किसी रिश्तेदार के यहां मौत होने पर गए थे। घर पर केवल बड़ी बेटी थी। रणवीर सिंह तीन भाइयों में सबसे छोटा था। रणवीर की दो बेटियों और एक बेटे का रो-रोकर बुरा हाल था।
विज्ञापन

रणवीर सिंह के बड़े भाई अशोक व पवन ने बताया कि रणवीर के पास लगभग तीन बीघा जमीन है। उस पर पीएनबी शाखा जलीलपुर का कृषि कार्ड का कर्ज था। इस कारण परेशान रहता था। कहता था कि इतनी जमीन से यह कर्ज कैसे उतरेगा। एक माह पूर्व बैंक के कर्मचारी भी रणवीर के घर पर वसूली करने आए थे। उधर, बैंक प्रबंधक विमल कुमार ने बताया कि रणवीर सिंह पर बैंक का 30 हजार का कर्ज है।

ीमपुरदीपा क्षेत्र के ग्राम सलेमपुर खादर में किसान के आत्मत्या करने पर विलाप करते परिजन।

ीमपुरदीपा क्षेत्र के ग्राम सलेमपुर खादर में किसान के आत्मत्या करने पर विलाप करते परिजन।- फोटो : BIJNOR

हीमपुरदीपा क्षेत्र के ग्राम सलेमपुर खादर में किसान के आत्मत्या करने के बाद पूछताछ करती पुलिस।

हीमपुरदीपा क्षेत्र के ग्राम सलेमपुर खादर में किसान के आत्मत्या करने के बाद पूछताछ करती पुलिस।- फोटो : BIJNOR

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed