फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Farmer alleges harassment over irrigation water.

Meerut News: सिंचाई के पानी को लेकर किसान ने लगाया उत्पीड़न का आरोप, एसडीएम से शिकायत

Wed, 24 Jun 2026 08:34 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 24 Jun 2026 08:34 PM IST
विज्ञापन
Farmer alleges harassment over irrigation water.
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सरधना। कस्बा करनावल निवासी किसान राजीव ने कुछ लोगों पर सिंचाई के लिए नहर का पानी लेने से रोकने और विरोध करने पर मारपीट करने का आरोप लगाया है। पीड़ित ने एसडीएम को शिकायती पत्र देकर मामले की जांच कर कार्रवाई की मांग की है।
करनावल निवासी राजीव ने एसडीएम को दिए शिकायती पत्र में बताया कि किनौनी निवासी कुछ लोग उन्हें नहर का पानी लेने से रोकते हैं और विरोध करने पर मारपीट करते हैं। शिकायतकर्ता का आरोप है कि संबंधित लोग सिंचाई के लिए आने वाले नहर के पानी का उपयोग अपने ईंट-भट्ठे और मजदूरी से जुड़े कार्यों में कर रहे हैं तथा अन्य किसानों को पानी लेने नहीं दे रहे।
विज्ञापन

उन्होंने आरोप लगाया कि कुछ दिन पहले भी उनके दोनों पुत्रों के साथ भी मारपीट की गई थी, जिसकी शिकायत पुलिस से की गई थी। राजीव का कहना है कि मामले की जांच के लिए सिंचाई विभाग के कर्मचारी मौके पर पहुंचे थे, लेकिन अब तक कोई प्रभावी कार्रवाई नहीं हुई। उन्होंने संबंधित अधिकारियों पर भी लापरवाही बरतने का आरोप लगाया है। एसडीएम उदित नारायण सेंगर ने मामले में सिंचाई विभाग के एक्सईएन को जांच कर कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।--------
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed