{"_id":"6ab401ffed458716630f17dd","slug":"fardeen-arrived-at-a-hotel-with-a-young-woman-carrying-a-fake-aadhaar-card-in-the-name-of-ankit-meerut-news-c-72-1-mct1012-159925-2026-09-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut News: अंकित नाम का फर्जी आधार कार्ड लेकर युवती के साथ होटल पहुंचा फरदीन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut News: अंकित नाम का फर्जी आधार कार्ड लेकर युवती के साथ होटल पहुंचा फरदीन
विज्ञापन
कॉलोनी के लोगों का हंगामा, होटल संचालक के खिलाफ कार्रवाई को मांग
युवती के परिजनों ने नहीं दी तहरीर
फोटो
संवाद न्यूज एजेंसी
गंगानगर। रजपुरा चौकी अंतर्गत अमन विहार स्थित रेड पैलेस होटल में अंकित नाम का आधार कार्ड दिखाकर फरदीन ने युवती के साथ होटल में एंट्री ली। शक होने पर कॉलोनी के लोगों ने हंगामा कर दिया। पुलिस युवक युवती को थाने ले आई। नरसिंह वाहिनी के प्रदेश अध्यक्ष ने गंगानगर थाने पर हंगामा किया। हालांकि इस मामले में युवती के परिजनों ने तहरीर नहीं दी।
अमन विहार में रेड पैलेस होटल है। बुधवार सुबह बाइक से दो युवक और एक युवती होटल के बाहर पहुंचे। उनके हालत देखकर कॉलोनी के लोगों को शक हुआ। उनमें से एक युवक युवती के साथ होटल में चला गया। वहां उसने अंकित नाम का फर्जी आधार कार्ड दिखाकर एंट्री ली। इसी बीच अमन विहार रेजिडेंशियल सोसाइटी के अध्यक्ष भारत भूषण शर्मा अन्य लोगों के साथ होटल के बाहर पहुंचे। वहां खड़े युवक के दोस्त से पूछताछ की। उसने अपना नाम जीशान और होटल में गए युवक का नाम फरदीन बताया। यह देख हंगामा हो गया।
सूचना पर पुलिस पहुंच गई। पुलिस मौके से आरोपी फरदीन, जीशान और युवती को थाने ले आई। जानकारी पर नरसिंह वाहिनी के प्रदेश अध्यक्ष कार्तिक हिंदू अन्य कार्यकर्ता मोहित, अंकित, वरुण, अजेंद्र आदि के साथ थाने पहुंच गए। उन्होंने लव जिहाद का आरोप लगाते हुए हंगामा खड़ा कर दिया और नारेबाजी की। उन्होंने होटल संचालक के खिलाफ भी कार्रवाई की मांग की। गंगानगर थाने के इंस्पेक्टर विनय कुमार ने उन्हें किसी तरह समझाया।
विज्ञापन
शाम को मुजफ्फरनगर क्षेत्र के एक कस्बे में रहने वाले युवती के परिजन गंगानगर थाने पहुंचे। उन्होंने इस मामले में तहरीर देने से इन्कार कर दिया। सीओ सदर देहात सुधीर सिंह ने बताया कि युवती बालिग है। वहीं, युवक इंचौली थाना क्षेत्र के एक गांव का रहने वाला है। पुलिस आरोपी युवक के खिलाफ फर्जी आधार कार्ड तैयार करने व उसके इस्तेमाल करने के आरोप में कार्रवाई करेगी। वहीं, इस मामले में होटल संचालक की भूमिका की भी जांच की जा रही है।
हर माह इस तरह के कई मामले सामने आ रहे
गंगानगर क्षेत्र में इस समय 100 से अधिक होटल बिना मानक पूरे किए संचालित हो रहे हैं। पिछले दिनों गंगानगर एक्सटेंशन में नाबालिग के साथ फर्जी आधार कार्ड दिखाकर होटल में पहुंचे युवकों को लेकर खूब हंगामा हुआ। होटल संचालक अमन फौजी को जेल जाना पड़ा। वहीं, कुछ समय पूर्व डिवाइडर रोड पर निजी विश्वविद्यालय के पास होटल में परिजनों ने युवती को दूसरे समुदाय के युवक के साथ पकड़ा। उसमें भी हंगामा हुआ और मुकदमा दर्ज कराया गया।
-- -- -- -- -- -