{"_id":"692e07c26f18633b5f08f78b","slug":"family-returns-from-wedding-ceremony-thief-flees-with-cash-and-new-scooter-meerut-news-c-72-1-mct1010-144887-2025-12-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut News: शादी समारोह से लौटा परिवार, नकदी और नई स्कूटी लेकर भागा चोर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut News: शादी समारोह से लौटा परिवार, नकदी और नई स्कूटी लेकर भागा चोर
विज्ञापन
मेरठ। सदर बाजार थाना क्षेत्र के रजबन बड़ा बाजार में शादी समारोह से लौटे मेडिकल स्टोर संचालक तरुण अरोड़ा के घर में चोरी की वारदात हो गई। परिवार के पहुंचने पर एक चोर पुरानी बाइक छोड़कर नई स्कूटी लेकर चला गया।
तरुण अरोड़ा ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि रविवार रात वह मुजफ्फरनगर में एक शादी समारोह में गए थे। घर में उनकी बुजुर्ग मां थीं। रविवार देर रात एक बजे जब वह घर पर पहुंचे तो मुख्य गेट का ताला टूटा था। जैसे ही कार रोकी तो एक युवक तेजी से गेट खोल कर बाहर की ओर भागा। उसका पीछा भी किया लेकिन वह पकड़ में नहीं आ सका।
आरोपी उनकी घर में खड़ी नई स्कूटी चोरी करके ले गया जबकि अपनी पुरानी बाइक यहीं छोड़ दी। सूचना देने पर रजबन बाजार चौकी इंचार्ज सहित पुलिस टीम पहुंची। तरुण अरोड़ा के अनुसार स्कूटी के अलावा घर से एक लाख 20 हजार रुपये भी चोरी किए गए हैं। इस मामले में सीओ कैंट नवीना शुक्ला ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। जल्द ही आरोपियों को पकड़ लिया जाएगा। सीसीटीवी फुटेज भी देखी जा रही है। पुलिस ने चोराें की बाइक अपने कब्जे में ले ली है। इस मामले में मेरठ व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष सरदार जीतू सिंह नागपाल सहित अन्य व्यापारियों ने भी घटना का खुलासा कर कार्रवाई की मांग की है।