फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Family members of infected person are not being investigated

संक्रमित व्यक्ति के परिवार के सदस्यों की नहीं हो रही जांच

Thu, 29 Apr 2021 02:25 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 29 Apr 2021 02:25 AM IST
विज्ञापन
Family members of infected person are not being investigated
संक्रमित व्यक्ति के परिवार के सदस्यों की नहीं हो रही जांच
विज्ञापन

- होम क्वारंटीन होने के बावजूद बेखौफ घूमने से बढ़ रहा संक्रमण
संवाद न्यूज एजेंसी
मवाना। कोरोना संक्रमण बढ़ने का कारण स्थानीय स्तर पर कोरोना संक्रमित मिल रहे लोगों के परिवार के सभी सदस्यों की जांच नहीं होना है। होम क्वारंटीन होने के बावजूद उनके बेखौफ घूमने तथा प्रतिष्ठान आदि खोल लेने से भी संक्रमण बढ़ रहा है। यदि इस पर ध्यान नहीं दिया गया तो संक्रमण को रोकना मुश्किल हो जाएगा।
इस बार कोरोना रोगियों की संख्या में बीते वर्ष की अपेक्षा भारी वृद्धि हो रही है। कोरोना संक्रमण तेजी से नगर और कस्बों के साथ-साथ गांवों में भी अपनी जडे़ं जमा रहा है। लेकिन इस बार बीते वर्ष की अपेक्षा ज्यादा लापरवाही बरती जा रही है। बीते वर्ष कोरोना पॉजिटिव मिलने के बाद उस इलाके को सील कर दिया जाता था, साथ ही उसके मकान पर सूचना चस्पा कर दी जाती थी। जिससे लोग सचेत हो जाते थे। पीड़ित परिवार यदि कोई लापरवाही बरतता था तो उसकी सूचना विभाग या पुलिस को दे दी जाती थी। लेकिन इस बार स्वास्थ्य विभाग द्वारा बढ़ते कोरोना संक्रमण को रोकने के लिए किसी प्रकार की कोई कार्रवाई नहीं की जा रही है। कोरोना पीड़ित का परिवार आराम से बेखौफ होकर घूमता रहता है। कोरोना पीड़ित के घर में यदि व्यवसायी हैं तो वह आराम से प्रतिष्ठान खोलकर दुकानदारी करते हैं। इससे कोरोना संक्रमण बढ़ने का अंदेशा और बढ़ जाता है।
विज्ञापन

सीएचसी प्रभारी डॉ. सतीश भास्कर का कहना है कि यदि सूचना कोरोना पीड़ित के मकान पर चस्पा करते हैं तो वह उसको फाड़ देता है। वहीं, सख्ती करने के लिए पुलिस का सहयोग नहीं मिल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed