फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Family members create ruckus in hospital over death of newborn

Meerut News: नवजात की मौत पर परिजनों का अस्पताल में हंगामा

Thu, 27 Nov 2025 08:58 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 27 Nov 2025 08:58 PM IST
विज्ञापन
Family members create ruckus in hospital over death of newborn
परिजनों ने चिकित्सक पर लगाया लापरवाही का आरोप, सीएम से शिकायत
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
फलावदा। कस्बा निवासी गर्भवती महिला कस्बे में स्थित सरकारी अस्पताल में बच्चे को जन्म देने पहुंची। डिलीवरी के बाद बच्चे की मौत हो गई। मौत होने पर परिजनों ने हंगामा किया। परिजनों का आरोप है कि महिला चिकित्सक ने गलत इलाज दिया। इसकी शिकायत मुख्यमंत्री और मुख्य चिकित्सा अधिकारी से की गई है।
बुधवार को कस्बे के माेहल्ला जोगियान निवासी गर्भवती रेखा पत्नी देवेंद्र को परिजनों ने डिलीवरी कराने के लिए बृहस्पतिवार शाम करीब 4:00 बजे कस्बा स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लेकर पहुंचे। शाम करीब 6:00 बजे महिला ने अस्पताल में नवजात को जन्म दिया। आरोप है कि महिला चिकित्सक ने जन्म लेने के बाद नवजात को परिजनों को बिना दिखाए मशीन में रखकर अधिक तापमान दे दिया। इससे नवजात की मौत हो गई। परिजनों में चिकित्सक के खिलाफ आक्रोश है। इस मामले को लेकर अस्पताल पर काफी देर तक परिजन हंगामा करते रहे।
विज्ञापन

घटना के संबंध में रेखा की ननद ज्योति ने मुख्यमंत्री और मुख्य चिकित्सा अधिकारी को शिकायत भेजकर चिकित्सक के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।
सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के चिकित्सा अधिकारी डॉ. नितिन शर्मा का कहना है कि गर्भवती महिला की हालत बिगड़ रही थी। उसे रेफर भी नहीं किया जा सकता था। डिलीवरी के दौरान नवजात के शरीर में धड़कन कम थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed