फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Family members angry with love marriage attacked the couple, injured

Meerut News: प्रेम विवाह से गुस्साए परिजनों ने दंपती पर हमला बोला, घायल

Mon, 06 Jan 2025 01:47 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 06 Jan 2025 01:47 AM IST
विज्ञापन
Family members angry with love marriage attacked the couple, injured
मवाना। प्रेम विवाह करने वाले प्रेमी युगल पर युवती के परिजनों ने गांव खेड़की जदीद पहुंचकर घर में घुसकर हमला कर घायल कर दिया। पीड़ित युवक की तहरीर पर पुलिस ने आठ लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन

गांव खेडकी जदीद निवासी सागर ने तहरीर में बताया कि उसने करनावल निवासी काजल से प्रेम विवाह किया है। तभी से काजल के परिवार वाले उससे रंजिश रखते हैं। 4 जनवरी की रात करीब 10 बजे काजल के परिवार के लोग धारदार हथियार लेकर घर के अंदर घुस आए और गाली गलौज करते हुए उस पर जानलेवा हमला कर दिया। पत्नी बचाने आई तो उस पर भी हमला कर दिया। हमले में वह और उसकी पत्नी घायल हो गए।
विज्ञापन

शोर शराबा सुनकर परिवार व मोहल्ले के लोग आ गए। आरोपी धमकी देते हुए फरार हो गए। सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंची। पुलिस ने मौके से एक चाकू बरामद किया है। पीड़ित ने आरोपियों से जानमाल का खतरा बताया है। पुलिस का कहना है कि तहरीर के आधार पर आकाश, पुंजू, हैप्पी, मुकुल, अनुज, अंकुर, रामनिवास व बच्चू निवासी करनावल सरुरपुर के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। शीघ्र ही आरोपियों को गिरफ्तार किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed