फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Family members agitated on assurance of police in Bije's death case, agitation averted

बिजे की मौत मामले में पुलिस के आश्वासन पर माने परिजन, आंदोलन टला

Mon, 12 Apr 2021 01:25 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 12 Apr 2021 01:25 AM IST
विज्ञापन
Family members agitated on assurance of police in Bije's death case, agitation averted
बिजे की मौत मामले में पुलिस के आश्वासन पर माने परिजन, आंदोलन टला
विज्ञापन

सरधना। कोतवाली पर आंदोलन की चेतावनी के चलते पुलिस रविवार सुबह रस्म पगड़ी से पहले ही मृतक बिजे के परिजनों से मिलने मोम्मन फरीदपुर गांव पहुंच गई। पुलिस ने उन्हें मामले की तेजी से जांच करने और आरोपियों पर सख्त कार्रवाई का आश्वासन दिया। जिस पर परिजनों ने रस्म पगड़ी के बाद कोतवाली पर किए जाने वाले आंदोलन को कुछ समय के लिए टाल दिया।
छह दिन पूर्व गांव मोम्मन फरीदपुर में बिजे (45) पुत्र भिरखा की संदिग्ध परिस्थिति में मौत हो गई थी। परिजनों ने कोतवाली पहुंचकर हत्या किए जाने का आरोप लगाया था। लेकिन पुलिस ने समय रहते मामले में कोई कार्रवाई नहीं की। शनिवार को परिजनों और ग्रामीणों ने कोतवाली पहुंचकर चेतावनी दी थी कि यदि रविवार को रस्म पगड़ी से पहले आरोपियों पर कार्रवाई नहीं की गई तो वह कोतवाली पर आंदोलन करने के लिए बाध्य होंगे।
विज्ञापन

पुलिस प्रथम दृष्टया मामले को सड़क हादसा बता रही थी, जबकि परिजन गोली मारकर बिजे की हत्या करने आरोप लगा रहे हैं। श्मशान से बुलेट मिलने पर हत्या का शक और गहरा गया। पुलिस ने बिजे को घर से बुलाकर ले जाने वाले युवक समेत दो को हिरासत में लिया है। उनसे पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रविवार को बिजे की रस्म पगड़ी के समय काफी संख्या में लोग पहुंचे। रस्म पगड़ी से पहले ही थानाध्यक्ष समर बहादुर ने गांव के निवर्तमान प्रधान शिवकुमार व परिजनों को मामले की जांच तेजी लाने और आरोपियों पर सख्त कार्रवाई का आश्वासन दिया। जिसके बाद आंदोलन कुछ समय के लिए टाल दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed